Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra: दिल्ली रवाना हुए CM सुक्‍खू, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में लेंगे भाग

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 09:33 PM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्‍खू दिल्‍ली रवाना हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे। ...और पढ़ें

    राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में लेंगे भाग (फाइल फोटो)
    राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में लेंगे भाग (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। राहुल गांधी की मणिपुर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भाग लेंगे। मंत्रिमंडल बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

    यहां पर वह हिमाचल सदन में रात्रि ठहराव के बाद शनिवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह मणिपुर जाएंगे, जहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेंगे।

    मुख्यमंत्री रविवार को इंफाल से नई दिल्ली होंगे रवाना

    मुख्यमंत्री रविवार को इंफाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे तथा हिमाचल सदन में रात को रुकेंगे। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे। संभावना है कि मुख्यमंत्री 15 या 16 जनवरी को शिमला लौट आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Shimla: संघ से जुड़ा होने पर किया तबादला हाई कोर्ट ने बताया गैरकानूनी, कहा- 'मनमाना और समानता के अधिकार का उल्लंघन'

    14 जनवरी से शुरू होगी यात्रा

    बता दें कांग्रेस की 66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी। यात्रा में कोई भी व्यक्ति न्याय योद्धा बनकर स्वैच्छिक रूप से शामिल हो सकेगा। इसके लिए पार्टी की ओर से जारी किए गए मोबाइल नंबर पर उसे सिर्फ एक मिस्ड कॉल देना होगा। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिल्म नीति और लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने पर लगी मुहर, कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी