विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह मेरा घर नहीं..., 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा', सुक्खू का नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद BJP पर निशाना

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 21 Sep 2026 01:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 01:37 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में अपने नए कार्यालय 'अलर्जली फेस-टू' का उद्घाटन किया, जो 20 करोड़ की लागत से बना है।

सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शिमला में नए कार्यालय में पहुंचे।

सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शिमला में नए कार्यालय में पहुंचे।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

  2. 20 करोड़ की लागत से बना अलर्जली फेस-टू, 15 कमरे।

  3. सीएम ने विपक्ष के फिजूलखर्ची के आरोपों का जवाब दिया।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। दो साल के लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू अब सचिवालय के नए कार्यालय से सरकार चलाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने नए कार्यालय का उद्घाटन किया और वहीं से नियमित प्रशासनिक कामकाज शुरू किया।

सीएम ने विपक्ष के फिजूलखर्ची के बयान पर कहा कि यह मेरा घर नहीं हैं, 15 से 20 साल बाद विपक्ष का मुख्यमंत्री भी यहां बैठेगा। यह संस्थान का कार्यालय है। कई बार यह कहा जाता था कि डीसी कार्यालय भी सीएमओ से अच्छे हैं। पुराने कार्यालय में ज्यादा लोगों के बैठने के लिए भी जगह नहीं थी। 

अलर्जली फेस-टू की खासियत

छह मंजिला नए भवन को अलर्जली फेस-टू का नाम दिया गया है। 15 कमरे बने हैं, यह कार्यालय 20 करोड़ की लागत से बना है। इससे सचिवालय में जगह की किल्लत खत्म होगी और पार्किंग की समस्या भी कम होगी। यहां 40 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। ऐसे में सड़क पर जाम लगने की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। 

ये अधिकारी भी बैठेंगे

मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, गृह विभाग के प्रशासनिक सचिव, सीएम के निजी प्रधान सचिव इसी भवन में बैठेंगे।

कैबिनेट विस्तार और विभागों में फेरबदल

सीएम सुक्खू ने इस दौरान कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा। हाईकमान से इस संबंध में बात हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने वित्तीय संकट के बीच जारी की विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त, जनजातीय क्षेत्र को प्राथमिकता 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।