Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल 2023 का टीजर किया जारी, बोले- इससे मिलेगा पर्यटन को प्रोत्साहन

    By Parkash BhardwajEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 06:43 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल-2023 का टीजर जारी किया। उन्होंने कहा कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के आयोजन से साहसिक ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल 2023 का टीजर किया जारी
    मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल 2023 का टीजर किया जारी

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल-2023 का टीजर जारी किया। यह फेस्टिवल 12 से 15 अक्टूबर तक हिमाचल पर्यटन विभाग और दि-ग्लाइड इन के संयुक्त तत्वावधान में शिमला के समीप जुन्गा में आयोजित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने आपदा के बारे में कही ये बात

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष वर्ष मानसून के दौरान लगभग तीन माह तक प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं के कारण भारी क्षति हुई है। प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय पर भी इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

    यह भी पढ़ें- क्रिप्टो करंसी में करोड़ों रुपये डूबने से निवेशकों में मचा हड़कंप, मंडी-कुल्लू समेत इन जिलों में हुई ठगी

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से उबरने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया। प्रदेश में अब जनजीवन सामान्य है और आवागमन के लिए सभी सड़कें खोल दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन गतिविधियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

    शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल से मिलेगा प्रोत्साहन

    उन्होंने कहा कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के आयोजन से साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में साहसिक पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में सभी पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  सीएम सुक्खू ने HPSEDC के टर्नओवर में वृद्धि को सराहा, 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ कुल कारोबार

    ये लोग भी रहे मौजूद

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, ग्लाइड इन के प्रबंध निदेशक अरुण रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।