Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'प्रदेश के राजनीतिक हालात के खुद जिम्‍मेदार हैं सुक्‍खू, BJP पर न फोड़ें ठीकरा'; CM पर बरसे जयराम

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 06:13 PM (IST)

    Himachal Politics भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्‍खू पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री अपने विधायकों को संभालने के लिए खुद ही असफल ...और पढ़ें

    सीएम सुक्‍खू पर बरसे भाजपा नेता जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
    सीएम सुक्‍खू पर बरसे भाजपा नेता जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए। चुने हुए जन प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर पाए।

    इसके कारण आज यह हालात बने हैं। कांग्रेस के विधायक खुद यह कह रहे हैं कि जो एक चुनाव लड़ नहीं सकते, जीत नहीं सकते, ऐसे लोग सरकार चला रहे हैं। जबकि चुने हुए प्रतिनिधियों को जलालत झेलनी पड़ रही है।

    जयराम बोले- मुख्‍यमंत्री भाजपा को न दें दोष

    इसी कारण इन जन प्रतिनिधियों ने अपने पर्यवेक्षक को दिखा कर अपने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया। मुख्यमंत्री अपने आप में झांके और भाजपा को दोष देना बंद करें। प्रदेश के राजनैतिक हालात के दोषी स्वयं है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है। वह केंद्र सरकार की बदौलत ही हो रहा है। आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल का पूरा सहयोग किया। 1800 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की नकद सहायता की। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण में भी हजारों करोड़ का सहयोग किया।

    यह भी पढ़ें: Himachal Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रशासन ने कसी कमर, भारतीय चुनाव आयोग से मांगी सैनिक बलों की 72 कंपनियां

    देश में ठगी की राजनीति हो गई समाप्‍त: जयराम ठाकुर

    राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के दिए गए सहयोग से ही आपदा राहत पैकेज बना पाई। इस आपदा राहत पैकेज में राज्य सरकार ने अपनी तरफ से कोई धनराशि नहीं लगाईं। केंद्र से जो पैसा आया वह पैसा भी राज्य सरकार आपदा प्रभावितों तक पूरी ईमानदारी से नहीं पहुंचा पाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: आखिर क्यों 27 फरवरी में अटकी है हिमाचल की राजनीति, क्या हुआ था उस दिन...

    अपने चहेतों को बिना नुकसान के भी लाखों रूपये दिए गए जबकि जिनके नुकसान हुए हैं वह आज भी सहायता के लिए भटक रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब देश से झूठ ठगी की राजनीति समाप्त हो गई है।