विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू हिमाचल के शीत मरुस्थल काजा पहुंचे, 1 से 2 डिग्री तक तापमान; 12000 फीट की ऊंचाई पर जानेंगे जनसमस्याएं

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 02:05 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 04:23 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र काजा पहुंचे, जहां वे ग्रामीणों के घर रात बिताकर उनकी समस्याएं जानेंगे। उन्होंने ...और पढ़ें

हिमाचल के शीत मरुस्थल काजा पहुंचे सीएम सुक्खू।

हिमाचल के शीत मरुस्थल काजा पहुंचे सीएम सुक्खू।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू काजा के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पहुंचे।

  2. ग्रामीणों के घर रात बिताकर जानेंगे उनकी समस्याएं।

  3. 2 मेगावाट सोलर प्लांट सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन।

जागरण संवाददाता, काजा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू हिमाचल प्रदेश के जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्र काजा के दौरे पर पहुंचे। काजा में सुबह-शाम तापमान एक से दो डिग्री तक पहुंच रहा है। दिन में हल्की धूप के बीच तापमान 9 से 10 डिग्री है। हिमाचल प्रदेश का यह शीत मरुस्थल है। यहां के लोगों का रहन-सहन काफी कठिन है। लाहुल-स्पीति जिले का काजा समुद्र तल से 12000 फीट है। सीएम सुक्खू यहां रात बिताएंगे व उनकी समस्याएं जानेंगे।

होम स्टे में रुकेंगे, करेंगे जनसंवाद

मुख्यमंत्री काजा से तीन किलोमीटर दूर रांगरिक गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता सोनम के होम स्टे में रुकेंगे। गांव में रात नौ बजे तक सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और महिला मंडल, युवक मंडल तथा स्थानीय जनता से सीधा संवाद भी करेंगे।

सोलर पॉवर प्लांट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुक्खू विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। सीएम ने काजा के रंगरिक में 2 मेगावाट क्षमता वाले ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया। 

चिदांग तंगती से खर तेलिंग सड़क और तंजिट से हिक्किम सड़क का भी उद्घाटन किया। काजा स्थित आइस हॉकी ग्राउंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन भी करेंगे। इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे।

CM Sukhu Kaza Visit 1

वरिष्ठ नागरिकों से करेंगे बात

मुख्यमंत्री शाम को वृद्ध आश्रम कीह पहुंचेंगे। यहां वह वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करेंगे। 

यह भी पढ़ें: '2027 में सत्ता का सपना भूल जाए भाजपा', CM सुक्खू का काजा में विपक्ष पर हमला; बोले- लंबी पारी खेलने की आदत

जनता का स्नेह अनमोल : सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि काजा में पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के साथ किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हैं। उन्होंने सभी के अपार स्नेह को अत्यंत अनमोल बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जन-जन के इस अपनत्व में विशेष आत्मीयता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के दूरदराज क्षेत्र में भी जंक फूड की ओर रुझान, 337 छात्रों पर हुए अध्ययन में सामने आए चौंकाने वाले पहलू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।