Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: IT निवेश लाने के लिए अमेरिका जाएंगे CM सुक्‍खू, 11 जनवरी से शुरू होगा दौरा; यें अधिकारी जाएंगे साथ

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 07:43 PM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आईटी निवेश लाने के लिए अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के अधिकारियों की टीम सचिव आईटी ...और पढ़ें

    IT निवेश लाने के लिए अमेरिका जाएंगे CM सुक्‍खू (फाइल फोटो)
    IT निवेश लाने के लिए अमेरिका जाएंगे CM सुक्‍खू (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुवैत का दौरा करके आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आईटी क्षेत्र में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री अमेरिका दौरा पर जा सकते हैं। प्रदेश सरकार के अधिकारियों की टीम सचिव आईटी अभिषेक जैन के नेतृत्व में कल से अमेरिका जा रही है।

    मुख्यमंत्री के आईटी प्रधान भी जा सकते हैं साथ

    टीम के साथ मुख्यमंत्री के आईटी प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल और कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया के साथ जाने की चर्चा है। इसके बाद ग्यारह जनवरी को मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना होंगे। जहां पर चौदह जनवरी तक आईटी क्षेत्र के विशेषज्ञों से मिलेंगे और प्रदेश में निवेश करने का आग्रह करेंगे। अमेरिका दौरे से अधिकारियों की टीम मुख्यमंत्री के साथ पंद्रह जनवरी को वापस लौटेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी अंतिम रुप दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Shimla: 'धरना दो और सैलरी लो है नई व्यवस्था परिवर्तन', जयराम बोले- सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ना करे बंद

    अभी तक नहीं है कोई आधिकारिक जानकारी

    अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के अमेरिका दौरे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि वहां का दौरा कब तक रहेगा। 20 जनवरी को केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे दो दिन पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मिलकर वापस लौटे मुख्यमंत्री सुक्खू एक बार फिर से 20 जनवरी को मिलने के लिए दिल्ली जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती में नया बदलाव, अब हर जवान को दी जाएगी कमांडो ट्रेनिंग; डोप टेस्‍ट हुआ आवश्‍यक

    एसजेवीएन की तीन परियोजनाओं में रायल्टी के मामले में प्रदेश सरकार ने केंद्र के सामने मामला उठाया है। जिसपर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने गंभीरता दिखाते हुए विचार करने की बात कही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री एक बार फिर केंद्रीय मंत्री से मिलकर प्रदेश के हितों को सुरक्षित करने पर चर्चा करेंगे।

    खबरें और भी