यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
परिवार के साथ मालदीव से दिल्ली लौटे CM सुक्खू, कुंभ में लगा सकते हैं डुबकी; बजट की तैयारियां तेज
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव से वापस दिल्ली पहुंचे। बजट की तैयारियां जोरों पर फरवरी के अंत तक मंत्रिमंडल की बैठक संभावित। सरकार हिमाचल प्रद ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। विदेश दौरे पर चल रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार देर शाम वापस दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री परिवार के साथ मालद्वीप गए थे। सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री आगामी 25 फरवरी को शिमला लौटेंगे। उनका प्रयागराज जाने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है।
हालांकि, अभी प्रयागराज जाने का कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ। मुख्यमंत्री सुक्खू के शिमला लौटने के साथ ही आगामी 10 मार्च से शुरू होने वाले बजट की तैयारियां भी जोर पकड़ेंगी। इसी कड़ी में फरवरी माह के अंत तक मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई जा सकती ह। जिसमें बजट सत्र में पेश किए जाने वाले बिलों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
वाटर सैस को लेकर पेश किया जा सकता है नया बिल
बजट सत्र में सरकार हिमाचल प्रदेश नशा निरोधक अधिनियम पेश करने की भी योजना बना रही है, ताकि कानूनी प्रावधानों को मजबूत किया जा सके। इसका उद्देश्य बार-बार अपराध करने वालों पर सख्त दंड लगाना है। नशे की लत के शिकार तथा पहली बार अपराध करने वाले नाबालिगों के पुनर्वास को बढ़ावा देना भी होगा।
इसके तहत ड्रग तस्करी को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में लाया जाएगा। इसके साथ ही नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत भी कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा। इसी तरह वाटर सैस को लेकर भी नए बिल पेश किया जा सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Himachal News:परिणय सूत्र में बंधी 37 जोड़ियां, पांवटा साहिब अव्वल, नाहन दूसरे स्थान पर
प्रियंका वाड्रा के दौरे में फेरबदल
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका वाड्रा के शिमला दौरे में फेरबदल हुआ है। इसके तहत अब वह सोमवार को शिमला पहुंचेंगी और आगामी कुछ दिनों तक अपने छराबड़ा स्थित आवास में ठहरेंगी। पहले उनका रविवार को शिमला आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को प्रदेश के मंडी जिला में आएंगे। वह आईआईटी मंडी के 16वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास में तकनीकी नवाचार के महत्व पर अपने विचार सांझा करेंगे।