विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: आपदा पर CM सुक्खू बोले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नहीं बचाव कार्यों में शामिल होंगे जवान

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 15 Aug 2023 08:52 AM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रभावित जिलों में बचाव कार्यों की समीक्षा की। डन्होंने ...और पढ़ें

आपदा पर CM सुक्खू बोले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नहीं बचाव कार्यों में शामिल होंगे जवान
आपदा पर CM सुक्खू बोले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नहीं बचाव कार्यों में शामिल होंगे जवान

शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रभावित जिलों में बचाव कार्यों की समीक्षा की। डन्होंने उपायुक्तों से विद्युत, जलापूर्ति योजनाओं और सड़कों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के दृष्टिगत इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया (Cultural Programs not Organized in Himachal) जाएगा।

पुलिस और SDRF के जवान नहीं होंगे शामिल 

कार्यक्रम में सिर्फ ध्वजारोहण, परेड और मुख्य अतिथि का संबोधन ही होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परेड में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान शामिल नहीं होंगे। वह बचाव कार्यों में ही शामिल होंगे। उन्होंने शिमला शहर में बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने का निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया व एडीजीपी सतवंत अटवाल उपस्थित रहे।

सीएम सुक्खू नहीं जाएंगे मनाली

खराब मौसम और आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू मनाली के सासे में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

नुकसान पर मदद करे केंद्र सरकार : मुकेश अग्निहोत्री

वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ज्वालामुखी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा प्रदेश में डेढ़ माह से प्राकृतिक आपदाओं से भारी जानमाल की क्षति हुई है। हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हिमाचल को उठाना पड़ा है।

पीएम मोदी से किया आग्रह 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि हिमाचल की माली हालत को देखते हुए और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर दिल खोलकर आर्थिक मदद दी जाए, ताकि प्रदेश की व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाया जा सके।

लोगों का हुआ नुकसान

उन्होंने कहा हिमाचल के कई क्षेत्रों में वह दौरा कर चुके हैं। कई लोगों के मकान, दुकानें, होटल, बगीचे व संस्थान पानी में बह गए हैं। कई लोगों की जान चली गई है। कई लोग बर्बाद हो गए हैं। प्रदेश सरकार को भी हजारों करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। राहत कार्यों में लगे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गाइडलाइंस का ईमानदारी के साथ पालन करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।