Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Wetland Day 2024: पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के‍ लिए CM Sukhu की पहल, रिवालसर-खजियार झील भी वेटलैंड में शामिल

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 08:34 AM (IST)

    World Wetland Day 2024 परिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के लिए सीएम सुकखू ने पहल शुरू की है। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा रिव ...और पढ़ें

    पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के‍ लिए CM Sukhu की पहल (फाइल फोटो)
    पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के‍ लिए CM Sukhu की पहल (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। World Wetland Day 2024: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वेटलैंड्स पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वर्तमान में प्रदेश में पौंग बांध, रेणुका और चंद्रताल झील अंतरराष्ट्रीय महत्व के रामसर वेटलैंड स्थलों में शामिल हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा रिवालसर और खजियार झील को राष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड के रूप में शामिल किया गया है।

    आज प्रदेश में होंगे विभिन्‍न कार्यक्रम

    विश्व वेटलैंड दिवस पर दो फरवरी को प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। हिमाचल प्रदेश वेटलैंड्स अथारिटी यानी हिमकोस्ट पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत गोविंद सागर झील, पौंग बांध और रेणुका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्यस्तरीय समारोह मंडी जिले के रिवालसर वेटलैंड में होगा। इसमें 500 छात्र व गैर सरकारी संगठन भाग लेंगे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश को केंद्र से राहत, NDRF ने जारी की 72 करोड़ राशि; आपदा प्रभावित सड़कों की होगी मरम्‍मत

    ईको क्लब के माध्यम से 279 कार्यक्रम आयोजित किए

    पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सदस्य सचिव डीसी राणा ने बताया कि राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने वेटलैंड बचाओ अभियान के तहत 27,458 स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ ईको क्लब के माध्यम से 279 कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

    यह भी पढ़ें: Snowfall: बर्फबारी से गुलजार हिमाचल, पर्यटकों को भा रही बर्फीली वादियां; आपका भी जाने का है प्‍लान तो जान लें ये खास बातें

    ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

    वेटलैंड्स दिवस समारोह वन, शिक्षा, पर्यटन, मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से चार स्थानों पर आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह भर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान, स्थानीय समुदाय, छात्र, शिक्षक, आसपास के स्कूलों, पंचायतों के एनजीओ शामिल होंगे। इसके अलावा स्वच्छता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिताएं, वार्ताएं और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

    खबरें और भी