Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: हिमाचल में सब ठीक है? दिल्ली जाने से पहले सीएम सुक्खू बोले- सुबह का भूला यदि शाम को लौटे तो...

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 08:13 PM (IST)

    हिमाचल में कैबिनेट मीटिंग (Himachal Cabinet Meeting) के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे कांग्रेस हाईकमान क ...और पढ़ें

    दिल्ली के लिए रवाना हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)
    दिल्ली के लिए रवाना हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज कैबिनेट मीटिंग समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि, निकलने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बागी नेताओं पर बयान दिया कि सुबह का भूला व्यक्ति शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। अगर कोई गलती करता है तो उससे बातचीत के रास्ते खुले रहते हैं।

    बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात करने के लिए रवाना हुए हैं। सुक्खू ने इस दौरान ये भी कहा कि मैं कोई पहली बार दिल्ली नहीं जा रहा हूं।

    सीएम के दिल्ली दौरे को पार्टी के सियासी उठापटक, लोकसभा और संभावित उपचुनाव और बागी नेताओं से जुड़े फैसलों पर चर्चा के रूप में देखा जा रहा है।  हाल ही में मिल कर आए विक्रमादित्य सिंह और मुकेश अग्निहोत्री से हुई चर्चा के आधार पर मुख्यमंत्री की आलाकमान से चर्चा संभावित है।

    इससे पहले बीते दिन मुख्यमंत्री अपने हमीरपुर दौरे के दौरान बागी नेताओं पर खूब बरसे थे। उन्होंने अपने दो बागी विधायक राजेंद्र राणा और इंद्र दत्त लखनपाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि 27 फरवरी को दोनों ने हमारे साथ खाना खाया और अगली ही सुबह हमारे खिलाफ मत दे दिया।

    'अपने आप को बेच दिया...'

    सीएम सुक्खू ने कहा था कि जो लोकतंत्र को कमजोर करते हैं, अपने आपको बेच देते हैं, जनता ऐसे भ्रष्ट नेताओं को उखाड़ कर फेंक दें और लोकसभा चुनाव में ऐसे लोगों को उन्होंने जनता से करारा जवाब देने की अपील की।

    खबरें और भी

    इस दौरान सुक्खू ने प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर ये भी कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उनकी सरकार ने प्रदेशवासियों को कई योजनाएं दी हैं। साथ ही कई विकासकार्य भी करवाए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: महिलाओं को 1500 की पेंशन, कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मुहर

    विक्रमादित्य भी दिल्ली के लिए हुए रवाना

    सीएम सुक्खू के साथ-साथ विक्रमादित्य सिंह भी आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले सचिवालय में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात हुई है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है। साथ ही बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने का कार्यक्रम है।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल आए थे। इस दौरान उन्होंने करीब 4 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इसके साथ ही सीआरएफ के तहत प्रदेश को 200 करोड़ रूपए देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले ये राशि प्रदेश को मिल जाए, उसके लिए प्रयास हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री स्वयं भी रखे हुए नजर

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सभी विभाग मरम्मत व अन्य कार्यों में जुटे हुए है। मुख्यमंत्री स्वयं भी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि केंद्र को सहयोग मिलेगा तो काम तेजी से आगे बढ़ेंगे।