यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- 'हिमाचल अगले दस वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा'
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल अगले 10 वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ...और पढ़ें

शिमला, राज्य ब्यूरो। Sukhvinder Sukhu News मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि राज्य विकट वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा है। लेकिन राज्य सरकार नीतिगत परिवर्तन और नए कानूनों से इस स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयासरत है। सरकार संसाधन जुटाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और सभी के सहयोग से हिमाचल आगामी चार वर्षों में आत्मनिर्भर और दस वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा।
मुख्यमंत्री शनिवार देर शाम शिमला के गेयटी थियेटर में नाटक 'रावी पार' के मंचन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नाटक के बेहतर प्रस्तुतिकरण के लिए हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य बरसात में आई आपदा की त्रासदी के दौर से गुजर रहा है। महत्त्वपूर्ण सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए राज्य सरकार दिन-रात प्रयासरत है। किसानों और बागवानों के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और उनके वित्तीय नुकसान को कम करने के दृष्टिगत परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए अस्थाई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
'सरकार प्रभावितों की मदद के लिए संवेदनशील है'
उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए संवदेनशील है। उन्होंने चंद्रताल में चलाए गए बचाव अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के नेतृत्व में यह असाधारण बचाव अभियान चलाया गया।
'चंद्रताल झील में माइनस चार डिग्री...'
उन्होंने कहा कि 14 हजार फीट की ऊंचाई पर चंद्रताल झील में माइनस चार डिग्री तापमान में फंसे 300 लोगों को बचाने में इन दोनों के व्यक्तिगत प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।