Himachal News: हिमाचल में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, शिमला-ऊना और कांगड़ा में लुढ़का पारा, जानें कैसा है मौसम
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला, ऊना और कांगड़ा जैसे शहरों में पारा लुढ़का है। अगले दो दिन ...और पढ़ें

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है (फोटो: जागरण)
HighLights
पश्चिमी विक्षोभ से हिमाचल में न्यूनतम तापमान गिरा।
शिमला, ऊना, कांगड़ा में पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी।
अगले दो दिन तापमान में और कमी की संभावना।
जागरण संवाददाता, शिमला। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है।
शिमला में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
ऊना में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कांगड़ा में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।