Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Assembly: विधानसभा में आपदा में जान गंवाने वालों की दी श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 06:13 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक खूबराम के निधन पर शोक व्यक्त किया और सरकार की ओर से बरसात के कारण 441 लोगों की मौत ...और पढ़ें

    विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक खूबराम के निधन पर शोक व्यक्त किया
    विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक खूबराम के निधन पर शोक व्यक्त किया

    HighLights

    1. विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक खूबराम के निधन पर शोक व्यक्त किया
    2. सीएम सुक्खू ने आपदा में जान गंवाने वालों के लिए संवेदना प्रकट की
    3. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल दुख से गुजर रहा है

    शिमला राज्य ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र के पहले दिन आनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से बरसात के कारण 441 लोगों की मौत पर भी शोक जताया गया और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

    खूबराम का निधन 70 साल की उम्र में हुआ

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक प्रस्ताव लाते हुए कहा कि आनी के पूर्व विधायक दिवंगत खूब राम का निधन 19 जुलाई को 70 साल की उम्र में हुआ है। उनका जन्म 10 जनवरी 1953 को निरमंड के बागी गांव में हुआ था। वह 1982, 1990 और 2012 में विधायक रहे।

    यह भी पढ़ें- Assembly Session: विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट, सीएम सुक्खू ने किया राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का संकल्प पेश

    आगे सीएम ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर काम किया और एक समाज सुधारक माने जाते थे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने अपना जीवन जनता की सेवा के लिए दिया और हमेशा अपने क्षेत्र के लिए काम करते रहे।

    सदी की सबसे बड़ी आपदा

    सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आपदा और बाढ़ में 441 लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने अपना घर खो दिया और यह आपदा सदी की सबसे बड़ी आपदा है। कई परिवार उजड़ गए, जिनको बसाने की चुनौती है। उन्होंने आपदा में मृतक लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई और परिवाजनों को इस शोक को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

    खबरें और भी

    इस प्रस्ताव पर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि खूबराम तीन बार विधायक रहे, उन्होंने हमेशा समाज में परिवर्तन लाने के लिए काम किया। उनका समाज में बदलाव के लिए बडा योगदान रहा है। हमेशा विकास के लिए चिंतित रहे। उन्होंने आपदा में मृतक 441 लोगों के प्रति भी अपनी संवेदना जताई।

    यह भी पढ़ें- Himachal Monsoon Session LIVE: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल सरकार लाएगी दिल्ली से विशेष राहत पैकेज, जयराम ठाकुर के आरोपों का दिया जवाब

    कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश चल रही है

    जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल दुख से गुजर रहा है और हर व्यक्ति इस समय पीड़ा महसूस कर रहा है। अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश चल रही है। भाजपा विधायक दल पीड़ितों के प्रति संवेदना जताता है।

    इन्होंने भी जताया शोक

    आनी से भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी शोक प्रस्ताव में शामिल होते कहा कि दिवंगत विधायक खूबराम आनी के लोगों के दिलों में बसते हैं। वह पहली बार भाजपा से चुनाव जीते थे और तीन बार उन्होंने आनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी इस प्रस्ताव में स्वयं को सम्मिलित किया।