यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shimla: सांसदों के निलंबन पर भड़की कांग्रेस, शिमला में जमकर किया प्रदर्शन; बोले- 'लोकसभा चुनाव में BJP की विदाई तय'
Shimla News सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस भड़की हुई है। भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। संसद से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही निर्णयों के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्षों की अगुवाई में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के अनेक नेता,पदाधिकारी अग्रणी संगठनों के पदधिकारोयों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।
माल रोड पर कांग्रेस के खिलाफ किया गया प्रदर्शन
शिमला में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में माल रोड के नाज पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इन दौरान जितेंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब इस सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। उन्होंने कहा कि संसद से जिस प्रकार सांसदों को सदन से निलंबित किया गया है वह लोकतंत्र की हत्या के समान है।
सवालों से बचने के लिए सासंदों को किया सदन से बाहर
जितेंद्र ने कहा कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सांसदों को सदन से बाहर किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद को सदन के अंदर सरकार से सवाल करने का पूरा अधिकार है पर भाजपा इस अधिकार का हनन कर रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज देशभर में इस तानाशाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है जिससे देश के लोगों को भी भाजपा के असली चहरे को जान सकें।
लोकसभा चुनावों में भाजपा की विदाई तय
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि देश मे इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गए है और अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की विदाई तय है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Himachal: जाम छलकाने वालों के लिए खुशखबरी, हिमाचल में पांच जनवरी तक चौबीसों घंटे खुलेंगी शराब की दुकानें
जैनब चंदेल ने संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के सांसदों के निलंबन पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि देश अब इस अपमान का बदला लेने को आतुर है और आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।