यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, अगले तीन दिनों में 5 रैलियां व दो रोड़ शो करेंगी कांग्रेस महासचिव; पढ़ें पूरा शेड्यूल
Priyanka Gandhi Shimla Rally कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अगले तीन दिन शिमला दौरे पर हैं। प्रियंका यहां 5 रैलियां व 2 रोड़ शो करेगी। पार्टी की ओर स ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस की ओर से स्टार वॉर तेज हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka Gandhi Shimla Visit) प्रचार को धार देगी। प्रियंका वाड्रा रविवार दोपहर बाद शिमला पहुंची। चंडीगढ़ से वाया सड़क मार्ग वह शिमला आई।
अगले कुछ दिनों तक उनका शिमला में ही रूकने का कार्यक्रम हैं। यहीं से वह प्रदेश में प्रचार के लिए जाएगी। प्रियंका वाड्रा अगले तीन दिनों में 5 रैलियां व 2 रोड़ शो करेगी। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका वाड्रा कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी जनसभाएं करेंगी। जिन सीटों पर उप चुनाव हो रहा है वहां पर भी वह प्रचार के लिए जाएगी।
यह रहेगा शेड्यूल
शिमला से चंडीगढ़ के लिए सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। चंडीगढ़ से पठानकोट के लिए रवाना होगी। चंबा में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह धर्मशाला जाएगी। यहां पर जनसभा को संबोधित करेगी। इसके बाद चंडीगढ़ से वापिस शिमला लौटेगी व छराबड़ा में अपने आवास पर रुकेंगी।
यह भी पढ़ें: Himachal News: 'अमित शाह की रैली में जुटी भारी भीड़ देखकर बौखलाए CM सुक्खू', भाजपा ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज
28 को उप चुनावों के लिए करेंगी प्रचार
28 मई को प्रियंका वाड्रा गगरेट, कुटलैहड़ में जनसभा को संबोधित करेगी। बड़सर में रोड़ शो करेगी। इसके बाद बड़सर से वापिस शिमला लौटेगी।
29 मई को यह होगा कार्यक्रम
29 मई को शिमला से कुल्लू के लिए रवाना होगी। कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेगी। इसके अलावा मंडी में रोड़ शो होगा। प्रियंका वाड्रा विधानसभा चुनावों में भी स्टार प्रचारक थी। उस वक्त भी वह शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रूकी थी।