Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात, सियासी गलियारों में शुरू हलचल

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 10:16 AM (IST)

    शिमला में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ छुट्टियां मनाने गई हैं। इसी दौरान पंजाब कांग्र ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात।
    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात।

    शिमला, जागरण संवाददाता: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) बुधवार दोपहर बाद शिमला पहुंचे। यहां उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात शिमला के छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर में हुई। वहीं, आलाकमान के साथ इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

    छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी

    सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू ने उनसे मिलने का समय मांगा था, इस पर दोपहर बाद उन्हें बुलाया गया। सिद्धू शाम 4:10 बजे शिमला के छराबड़ा स्थित होटल पहुंचे। करीब एक घंटे तक यह राजनीतिक बैठक चली। इसके बाद सिद्धू चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों छुट्टियां मनाने शिमला आई हुई हैं।

    ये भी पढ़ें: पतलीकूहल से मनाली के बीच आज 11 बजे होगा लग्जरी बस सेवा का ट्रायल, NHAI ने दिए PWD को दिए 2.30 करोड़ रुपये

    पहले से निर्धारित था मिलने का कार्यक्रम

    सूत्रों की मानें बैठक में संगठन के मसलों पर लंबी चर्चा हुई है। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, इस कारण भी पार्टी आलाकमान के साथ सिद्धू की यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में भी इस बैठक की खासी चर्चा है। हालांकि, सोनिया और प्रियंका का यह निजी दौरा था और इसमें उनसे मिलने का किसी से भी कोई कार्यक्रम नहीं था। लेकिन सिद्धू के शिमला आने का कार्यक्रम दोपहर बाद ही बना।

    ये भी पढ़ें:  Drang Rock Salt: 25 साल बाद HSL ने फिर शुरू किया द्रंग के नमक का उत्पादन, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान

    खबरें और भी