विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी वाले मंच के कथित शुद्धीकरण पर भड़की कांग्रेस, शिमला में निकाला मार्च

Published: Fri, 14 Aug 2026 09:20 PM (IST)

हिमाचल कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी वाले मंच के कथित शुद्धीकरण पर भाजपा का विरोध किया है। पार्टी ने ...और पढ़ें

खरगे की मौजूदगी वाले मंच के कथित शुद्धीकरण पर कांग्रेस का विरोध।

खरगे की मौजूदगी वाले मंच के कथित शुद्धीकरण पर कांग्रेस का विरोध।

HighLights

  1. कांग्रेस ने खरगे के मंच के कथित शुद्धीकरण का विरोध किया

  2. प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए

  3. शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध मार्च निकाला

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी वाले मंच को कथित तौर पर अपवित्र बताकर उसके शुद्धीकरण का कार्य किया गया। उन्होंने इस घटना को बेहद घृणित, शर्मनाक और प्रतिगामी मानसिकता का परिचायक बताया।

विनय कुमार ने कहा कि यह कथित शुद्धीकरण भाजपा की भेदभावपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व लगातार प्रगति-विरोधी और विभाजनकारी रास्ते को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की गरिमा, समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों पर भी प्रहार है।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान से संचालित लोकतांत्रिक समाज में इस तरह की भेदभावपूर्ण प्रथाओं और मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ऐसी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

इस मामले के विरोध में शुक्रवार को शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी एवं ग्रामीण के तत्वावधान में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। मार्च में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महासचिव यशपाल तनाईक, सत्यजीत नेगी, आदर्श सूद, यशवंत छाजटा, जेनव चंदेल, विनीत गौतम, सुरेश नागटा, उषा राठौर, पवन ठाकुर, चमन, सीमा चौहान, रीता भारद्वाज, मोहन नेगी और सुरेंद्र चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य अनुराधा, अनिता शर्मा, प्रियंका तंवर, एसके सहगल, प्रभा वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा और रजेडे ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मार्च में हिस्सा लिया।