विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla Politics: 'कांग्रेस बताए नेहरू परिवार ने क्यों बनाई राम लला से दूरी', जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर खड़े किए सवाल

Published: Mon, 08 Jan 2024 10:18 PM (GMT+05:30)

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर सवालों का वार किया है। उन्‍होंने कहा कि कोर्ट के आदेश से राम जन्मभूमि का ...और पढ़ें

जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर खड़े किए सवाल
जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर खड़े किए सवाल

जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश से राम जन्मभूमि का ताला खुलने के बाद किसी बड़े कांग्रेसी नेता ने राम लला के दर्शन करने की जहमत क्यों नहीं उठाई। पूजा पाठ और दर्शन की अनुमति होने के बाद से कांग्रेस नेताओं की राम लला से दूरी बनाने की क्या वजह है। कांग्रेस को इन बातों का जवाब देना चाहिए। भगवान राम सबके हैं कहने वाले 37 साल से कहां थे। देश के लोग यह जानना चाहते हैं।

कांग्रेस का असली चेहरा देश के सामने

कांग्रेस का असली चेहरा देश के सामने हैं। विपक्षनीत इंडी गठबंधन का कोई न कोई नेता हताशा में भगवान राम अपमानजनक टिप्पणी कर रहा है लेकिन कांग्रेस समेत सभी नेता खामोश बैठे हैं। इसी से पता चलता है कि सनातन की परंपरा के ध्वजवाहक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति कांग्रेस समेत विपक्ष की क्या भावना है।

यह भी पढ़ें: एक ओर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, तो दूसरी तरफ शिमला के राम मंदिर में होगा उत्सव; 22 जनवरी एक ऐतीहासिक दिन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा जानता हैं कि राम मंदिर की राह में कांग्रेस ने किस-किस तरह से रोड़े अटकाने का प्रयास किया। पूरे गांधी नेहरू परिवार की विरासत ही उत्तर प्रदेश की रही है।

चौखट तक नहीं गया कोई भी कांग्रेस नेता

नेहरू-गांधी परिवार ने उत्तर प्रदेश से ही अपना प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन कोर्ट से पूजा पाठ की अनुमति मिलने के बाद न जाने किस डर से किसी ने राम जन्मभूमि जाकर राम लला के दर्शन नहीं किए। चाहे वह राहुल गांधी हों, या प्रियंका गांधी या खुद सोनिया गांधी। कोई भी भगवान राम की चौखट तक नहीं गया। अमेठी का पिछला चुनाव हारने के पहले राहुल और सोनिया गांधी अयोध्या के आस-पास की लोक सभा क्षेत्रों से ही संसद का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 22 जनवरी को जाऊंगा अयोध्या; सौभाग्यशाली हूं, जो मुझे निमंत्रण मिला: हिमाचल खेल मंत्री ने VHP और RSS का जताया आभार

कांग्रेस के नेताओं ने अभी तक बनाए रखी रामलला से दूरी

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सभी नेता कई बार अयोध्या के आस-पास से गुजरे होंगे। प्रियंका गांधी ने तो अयोध्या रोड शो किया, हनुमान गढ़ी तक आई। वहां से चंद कदमों की दूरी पर राम लला का स्थान था । दो मिनट का समय भी उनसे नहीं निकाला गया। 37 साल से भगवान राम से इस तरह की दूरी बनाने के बाद अगर आज कांग्रेस के नेताओं को राम मंदिर पर बातें करने से पहले सोचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।