यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की CM सुक्खू से मुलाकात, संगठन के मसलों पर हुई चर्चा
संगठन मसले और प्राकृतिक आपदाओं पर गहन चर्चा के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। ओकओवर में हुई इस म ...और पढ़ें

शिमला, जागरण संवाददाता: कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में हुई इस मुलाकात के दौरान संगठन के मसलों पर गहन रूप से चर्चा की गई। साथ ही कई जन कल्याण मामलों को लेकर भी बातचीत हुई।
प्रतिभा सिंह ने इस दौरान संगठन से जुड़े अनेक मसलों पर भी विचार विमर्श करते हुए कहा कि संगठन से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में जल्द कोई जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय भी संगठन एकजुटता के साथ प्रभावित लोगों की भरपूर मदद कर रहा हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजीव भवन में एक आपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना भी की है जो प्रदेश भर में हुए नुकसान का सभी ब्लॉकों से फीडबैक ले रहे है और प्रशासन से उन्हें हरसंभव सहायता में सहयोग कर रहें हैं। सेंट्रल जोन मंडी को अतिरिक्त बजट जारी करने का मामला उठाया।
सेंट्रल जोन मंडी को अतिरिक्त धन जारी करने की मांग
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मंडी संसदीय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए लोक निर्माण विभाग के सेंट्रल जोन मंडी को अतिरिक्त धन जारी करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कों को बहुत नुकसान पहुंचा है इसलिए यहां पुनर्निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त धन की बहुत आवश्यकता हैं।
खबरें और भी
संपर्क सड़कों का जल्द हो पुर्ननिर्माण: प्रतिभा सिंह
ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट के दौरान प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन से मंडी संसदीय क्षेत्र में बहुत ही नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पंडोह से कुल्लू के बीच भारी भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राज मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संपर्क सड़के भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह तो सड़के पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है,जिनका जल्द पुर्ननिर्माण किया जाना बहुत ही आवश्यक हैं।
कुल्लू राष्ट्रीय राज मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों विशेष तौर पर स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूल भवन भी इस आपदा के चलते खतरे की जद में आ गए हैं। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री को मंडी संसदीय क्षेत्र में हुए भारी नुकसान की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से मंडी पंडोह कुल्लू राष्ट्रीय राज मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कुल्लू के लिये वैकल्पिक मार्ग कमाद कटिंडी, कटौला बजौरा और चैलचोक से पंडोह सड़क के विस्तार व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी दिया है जिससे कुल्लू का सड़क संपर्क पूरा साल बना रहे। इसके लिए उन्होंने सीआईआरएफ, केंद्रीय सड़क ढांचागत फंड उपलब्ध करवाने की मांग की है।