विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: '1990 से की पार्टी की सेवा, फिर भी नहीं मिला सम्मान', कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने आहत होकर दिया इस्तीफा

Published: Fri, 26 Jul 2024 07:10 PM (IST)

हिमाचल (Himachal News) के कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर (Jitendra Thaku) ने शुक्रवार (26 जुलाई) को पार्टी के सभी पदों ...और पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने सौंपा इस्तीफा (जागरण फाइल फोटो)
कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने सौंपा इस्तीफा (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिमाचल के कांग्रेस प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा
  2. कहा- पार्टी में नहीं मिल रहा था सम्मान

जागरण संवाददाता, शिमला। जितेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सहित अन्य पदों से इस्तीफे दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेज दिया है।

इस्तीफे में जितेंद्र ठाकुर ने लिखा कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय की कमी के कारण पदाधिकारियों को दरकिनार किया जा रहा है।

'दो महीने से मुख्यमंत्री से मिलने का मांग रहा था समय'

उन्होंने कहा कि मैं लोगों के काम को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का इच्छुक था, पिछले दो महीनों से समय मांग रहा हूं, लेकिन राज्य सचिवालय में कुछ अधिकारी नहीं चाहते कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिले।

जितेंद्र ने इस्तीफे में यह भी आरोप लगाया कि कार्यालय में कुछ अधिकारी हैं, जो शिमला ग्रामीण के कामों में रोक रहे हैं.

'1990 से कर रहा था पार्टी की सेवा'

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा में भी कुछ लोग नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। हम फिर भी पार्टी हितों के लिए काम करते हैं। जितेंद्र के मुताबिक, कुछ काम सचिवालय में रोके जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 1990 से पार्टी की सेवा की है। शिमला ग्रामीण विधानसभा के साथ सोलन, शिमला शहर और करसोग चार विधानसभाओं में कांग्रेस संगठन का काम देख रहा हूं। पार्टी के अंदर जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिला। इससे आहत होकर इन पदों से त्यागपत्र दे रहा हूं।

यह भी पढ़ें: सीएम सुक्खू ने Niti Aayog की बैठक से नहीं किया किनारा! अभी बरकरार है संशय; मुख्यमंत्री आज दिल्ली होंगे रवाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।