Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल के दामों पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, शिमला में किया धरना प्रदर्शन; केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    Updated: Mon, 25 May 2026 02:56 PM (IST)

    कांग्रेस ने शिमला के सीटीओ चौक पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ईंधन के दाम बढ़ने से ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शिमला में किया धरना प्रदर्शन।

    पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शिमला में किया धरना प्रदर्शन।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने शिमला के सीटीओ चौक पर धरना दिया

    2. पेट्रोल 102 रुपये, डीजल 97 रुपये प्रति लीटर पहुंचा

    3. बढ़ती कीमतों से पर्यटन, आम जनता पर असर

    जागरण संवाददाता, शिमला। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। शिमला के सीटीओ चौक पर कांग्रेस ने धरना देकर महंगाई का विरोध किया। जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बढ़ते दामों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

    हिमाचल जैसे पर्यटन राज्य में इसका असर और गंभीर है। कांग्रेस के शिमला जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज पेट्रोल 102 रुपये और डीजल करीब 97 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। डॉलर और सोने की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल उत्पादक राज्य नहीं है। यहां ज्यादातर सामान दूसरे राज्यों से आता है। ऐसे में परिवहन लागत बढ़ने का बोझ सीधे आम लोगों पर पड़ रहा है। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर्यटन और बाहरी आपूर्ति पर निर्भर है।

    ईंधन के दाम बढ़ने से पर्यटन कारोबार, रोजमर्रा के खर्च और उपभोक्ताओं की जेब पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है। राहुल गांधी संसद से लेकर सड़कों तक यह मुद्दा उठा रहे हैं।

    खबरें और भी

    इंद्रजीत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि 2008 के वैश्विक आर्थिक संकट में तत्कालीन सरकार ने संयम से काम लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार की विदेश और व्यापार नीतियों की विफलता का खामियाजा जनता भुगत रही है। ईंधन की कीमतों का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है और कांग्रेस हर गरीब नागरिक के साथ खड़ी रहेगी।