Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: मौत का आंकड़ा पहुंचा 379, 8604 करोड़ का हुआ नुकसान; आगे ये है मौसम का पूर्वानुमान

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 07:00 AM (IST)

    Himachal Weather Update प्रदेश में अभी भी एक एनएच सहित 281 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में बंद सड़कों ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: मौत का आंकड़ा पहुंचा 379, 8604 करोड़ का हुआ नुकसान
    Himachal Weather Update: मौत का आंकड़ा पहुंचा 379, 8604 करोड़ का हुआ नुकसान

    HighLights

    1. मौसम रहेगा साफ धूप खिलने का अनुमान
    2. हालांकि एक दो स्थानों पर वर्षा की आशंका है। लगातार वर्षा के बाद धूप और बादलों ने कुछ राहत प्रदान की है।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। शिमला मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने और धूप के खिलने का अनुमान है। हालांकि एक दो स्थानों पर वर्षा की आशंका है। लगातार वर्षा के बाद धूप और बादलों ने कुछ राहत प्रदान की है।

    अभी भी बंद हैं 281 सड़कें

    इसके कारण बंद सड़कों को खेलने में राहत मिल रही है। प्रदेश में अभी भी एक एनएच सहित 281 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में बंद सड़कों में मंडी में 143, शिमला 37, सोलन में 35, कुल्लू में 30, कांगड़ा में 14, हमीरपुर में 11, बिलासपुर व सिरमौर में चार-चार, किन्नौर में दो व चंबा में एक, सड़क बंद है। रविवार को धर्मशाला सहित कई स्थानों पर वर्षा हुई जबकि अधिकतर स्थानों पर धूप के खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने और बादल छाने की संभावना है। जबकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8604.88 करोड़ पहुंच गया है।

    अब तक 379 लोगों की मौत

    अभी तक 379 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 144 लोगों की माैत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2457 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10569 मकानों को नुकसान हुआ है। 307 दुकानों के साथ 5439 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

    खबरें और भी

    प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2913.03 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2115.20 करोड़, बिजली बोर्ड को 1738.31 करोड़ का नुकसान हुआ है। बाक्स स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,15.5,23.4 सुंदरनगर,20.1,30.9 भुंतर,19.1,31.5 कल्पा,10.3,22.4 धर्मशाला,18.2,28.0 ऊना,21.4,34.2 नाहन,21.1,29.0 केलंग,7.7,20.7 सोलन,17.4,27.5

    यादवेन्द्र शर्मा