विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Droupadi Murmu Himachal Visit: राष्ट्रपति आज धर्मशाला में, केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में लेंगी हिस्सा

Updated: Mon, 06 May 2024 10:56 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों अपने चार दिवसीय दौरे पर शिमला में हैं। सोमवार को राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षा स ...और पढ़ें

Himachal News: राष्ट्रपति आज धर्मशाला में, केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में लेंगी हिस्सा। फाइल फोटो
Himachal News: राष्ट्रपति आज धर्मशाला में, केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में लेंगी हिस्सा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। (Himachal Hindi News) हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षा समारोह सोमवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में होगा। समारोह दोपहर बाद 2.50 बजे शुरू होगा। दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्यातिथि  (Droupadi Murmu Himachal Visit) होंगी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, कुलाधिपति पद्मश्री प्रोफेसर डा. हरमहेंद्र सिंह बेदी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में सत्र 2019-22 के यूजी और 2020-22 के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएंगी। द्रौपदी मुर्मु 11 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान करेंगी। समारोह में 30 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 709 विद्यार्थियों डिग्री दी जाएंगी।

दीक्षा समारोह की शुरुआत अकादमिक शोभायात्रा से की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय विवि के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल स्वागत भाषण देंगे और फिर वह विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट राष्ट्रपति के समक्ष पेश करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति शोधार्थियों को सम्मानित करेंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचेंगी और परिधि गृह धर्मशाला जाएंगी। यहां से वे श्री चामुंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगी और फिर दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद शिमला लौट जाएंगी।