Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत को लेकर हिमाचल तैयार, इन दस बिंदुओं से समझिए कैसी है सुरक्षा व्यवस्था

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 03:59 PM (IST)

    Droupadi Murmu Shimla Visit देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चार दिनों के लिए शिमला दौरे पर आने वाली हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शिमला में उत्साह ...और पढ़ें

    Droupadi Murmu Shimla Visit: परिंदा भी नहीं मार सकता पर, तीन लेयर में होगी राष्ट्रपति की सुरक्षा
    Droupadi Murmu Shimla Visit: परिंदा भी नहीं मार सकता पर, तीन लेयर में होगी राष्ट्रपति की सुरक्षा

    HighLights

    1. शहर में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है
    2. फील्ड में शिमला पुलिस के अधिकारी भी उतरे हैं
    3. पहली लेयर में करीब 150 के आसपास जवान तैनात होंगे

    जागरण संवाददाता, शिमला। Droupadi Murmu Shimla Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए शिमला पुलिस की तैयारियां जोरो पर है।

    राष्ट्रपति दौरे के दौरान शहर में करीब डेढ़ हजार जवान सुरक्षा और ट्रैफिक की व्यवस्था संभालेंगे। इसी क्रम में आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तैयारियां को लेकर प्रशासन ने कैसी तैयारिया की हैं। प्रशासन ने कैसी की हैं

    इन दस बिंदुओं में समझिए कैसी है तैयारी

    1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  की सुरक्षा को लेकर आसपास के इलाकों से अलर्ट बढ़ा दिया गया है। सड़कों पर खड़े आसपास के वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 
    2. राष्ट्रपति की सुरक्षा को तीन लेयर में बांटा गया है। इन तीन परतों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रखे गए हैं।
    3. करीब डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिस जवान शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
    4.  राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न होना पाए इसलिए पुलिस का अभियान घने जंगलों में भी जारी है।
    5. सुरक्षा घेरे में काफिले के आसपास 150 जवान तैना होंगे।
    6. शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को बंद रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
    7. शिमला के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।
    8. राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान दी रिट्रीट आम जनता व पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
    9. मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इन रास्तों से तारों के जाल को दुरुस्त किया जा रहा है।
    10. राष्ट्रपति के आगमन के दौरान पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh News: दिसंबर तक दौलतपुर सुरंग से निकलने लगेंगे वाहन, मटौर से रानीताल का होगा 18.3 किलोमीटर सफर

    यह भी पढ़ें- केलांग में CM सुक्खू टटोलेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज, डॉ. मार्कंडेय को रवि ठाकुर के खिलाफ उतारने की जद्दोजहद