Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Droupadi Murmu Shimla Visit: तीन लेयर में राष्ट्रपति की सुरक्षा, चप्पे चप्पे पर तैनात जवान; फील्ड में उतरे पुलिस अधिकारी

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 03:59 PM (IST)

    Droupadi Murmu Shimla Visit हिमाचल के शिमला में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आने वाली हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। पहली ...और पढ़ें

    शहर में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियां जोरो पर, फील्ड में उतरे शिमला पुलिस के अधिकारी (फाइल फोटो)
    शहर में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियां जोरो पर, फील्ड में उतरे शिमला पुलिस के अधिकारी (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए शिमला पुलिस की तैयारियां जोरो पर है। राष्ट्रपति दौरे के दौरान शहर में करीब डेढ़ हजार जवान सुरक्षा और ट्रैफिक की व्यवस्था संभालेंगे।

    राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन लेयर यानि परतों में होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जब शहर के तारादेवी मंदिर, संकटमोचन मंदिर या फिर कैचमेंट एरिया का दौरा किया जाएगा, तो उनके चारों ओर पुलिस जवानों की तीन परतें उनकी सुरक्षा करेगी।

    पहली लेयर में सिविल ड्रैस में तैनात होंगे जवान

    पहली लेयर में पुलिस जवान सिविल ड्रैस यानि बिना वर्दी के होंगे। दूसरी ओर तीसरी लेयर में वर्दी में पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इनमें करीब 150 के आसपास जवान होंगे। यह सभी जवान हथियारों से लेस होंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति दौरे के दौरान उनके आसपास परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

    जोरों पर सुरक्षा तैयारियां

    राष्ट्रपति दौरे के लिए शिमला में तैयारियां जोरों पर चल रही है। शिमला पुलिस के सभी अधिकारी इन दिनो फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। एसपी शिमला संजीव गांधी की ओर से शिमला पुलिस के सभी अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाई गई है। सभी टीमें तैयारियों का जायजा ले रही है। इस दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: दिसंबर तक दौलतपुर सुरंग से निकलने लगेंगे वाहन, मटौर से रानीताल का होगा 18.3 किलोमीटर सफर

    तारादेवी व ढली के जंगल छानेगी पुलिस

    ढली में वाटर कैचमेंट एरिया और तारादेवी मंदिर के दौरे से शिमला पुलिस दोनों जगहों के साथ लगते जंगलों को छानेगी। जंगलों की अच्छी तरह से तलाशी ली जाएगी। जंगलों की तलाशी के बाद उनकी घेराबंदी की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति दौरे के पूरा होने तक किसी को भी यहां प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। शिमला दौरे के दौरान 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ढली वाटर कैचमेंट एरिया का दौरा करेगी। 7 मई को राष्ट्रपति तारादेवी मंदिर और संकट मोचन मंदिर का दौरा करेगी।

    प्लान स्वीकृत होने के बाद बढ़ेगा पुलिस का पहरा

    शिमला में सुरक्षा और ट्रैफिक की दृष्टि से तैयार किए गए प्लान को शिमला पुलिस ने अनुमति के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा है। पुलिस मुख्यालय से प्लान स्वीकृत होने के बाद शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। चप्पे चप्पे पर शहर में पुलिस का पहरा होगा।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'मंत्री बनने की लालसा में पीछे धकेला हमीरपुर', BJP विधायक पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रत्‍याशी रणजीत राणा

    करीब डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिस जवान शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इन जवानों के ठहरने के लिए भी शहर में व्यवस्था की जा रही है। ढली के किसान भवन के अलावा अलग अलग जगहों पर पुलिस जवानों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।