विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल के पहले DGP आइबी नेगी का 93 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Published: Wed, 05 Mar 2025 08:38 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ...और पढ़ें

हिमाचल के पहले पुलिस महानिदेशक आइबी नेगी का निधन (सोशल मीडिया)
हिमाचल के पहले पुलिस महानिदेशक आइबी नेगी का निधन (सोशल मीडिया)

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल के पहले पुलिस महानिदेशक आइबी नेगी का निधन हो गया है। वह 93 साल के थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। किन्नौर जिला से संबंधित आईबी नेगी का शिमला में निधन हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आइबी नेगी ने पुलिस में विभिन्न पदों पर बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि वह एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे और पुलिस विभाग उनकी अतुलनीय सेवाओं को सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

किन्नौर के सांगला गांव के थे निवासी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला के सांगला गांव से संबंधित आइबी नेगी को पुलिस बल में उनकी उल्लेखनीय और विशिष्ट सेवाओं के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का पालन किया।

आईबी नेगी ने वर्ष 1988 में इंटर पोल सम्मेलन के लिए दक्षिण पूर्व एशिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा...

किन्नौर जिले के निवासी और प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आई.बी. नेगी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। आई.बी. नेगी जी पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। पुलिस विभाग में उनकी अतुलनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक हजार लोगों को मिलेगी नौकरी, 1400 करोड़ की लागत से लगेगा इथेनॉल प्लांट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।