Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: एशियन खेलों के विजेताओं को 15-15 लाख रुपये देगी सरकार, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प

    By rohit nagpalEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 10:05 PM (GMT+05:30)

    खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्प है। हाल ही में ...और पढ़ें

    खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प
    खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प

    जागरण संवाददाता, शिमला। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्प है। हाल ही में चीन के हवांगझाऊ में हुए एशियन खेलों के पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को सरकार द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    29 सितंबर से 8 अक्तूबर तक हुई एशियन खेलों में हिमाचल के छह खिलाड़ी पदक विजेताओं में शामिल रहे जबकि सात अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कबड्डी महिला वर्ग में सिरमौर जिला की रितु नेगी, पुष्पा और कुमारी सुषमा, बिलासपुर की कुमारी निधि शर्मा, सोलन की कुमारी ज्योती तथा कबड्डी पुरूष वर्ग में ऊना जिला के विशाल भारद्वाज स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। इन सभी छह खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

    हिस्सा लेने वालों को एक एक लाख का इनाम

    इसके अतिरिक्त बिलासपुर जिला की दीक्षा कुमारी, प्रियंका ठाकुर व शालिनी ठाकुर, सोलन जिला की निधि शर्मा, मिताली शर्मा, भावना एवं मेनका ने हैंडबॉल खेल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया। इन सभी सात खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसके अतिरिक्त युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा वर्ष 2022 में राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने वाले तीन खिलाड़ियों रेणुका ठाकुर, विकास ठाकुर और आशीष कुमार को पुरस्कार स्वरूप 63 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।