Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: राज्‍यपाल और CM ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई, सुक्‍खू बोले- 'आत्‍मनिर्भर राज्‍यों में शामिल होगा हिमाचल'

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 05:42 PM (IST)

    हिमाचल के राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्धि की कामना की है। अपने बधाई संदेश मे ...और पढ़ें

    राज्‍यपाल और CM ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई (फाइल फोटो)
    राज्‍यपाल और CM ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Republic Day 2024: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्धि की कामना की है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि देशवासियों के परिश्रम तथा सहयोग से राष्ट्र ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक है। गणतंत्र दिवस सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है।

    सीएम सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों का भारत को शांतिपूर्ण और प्रगतिशील देश बनाने की दिशा में समर्पित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें गणतंत्र के आधारभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अपनी लोकतांत्रिक जड़ों को और मजबूत बनाने के लिए निरन्तर अग्रसर रहना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: 'राम मंदिर पर BJP नहीं कांग्रेस कर रही राजनीति, पूरी तरह कन्फ्यूज्ड कांग्रेस सरकार'; वरिष्ठ नेता रणधीर ने साधा निशाना

    मेहनतकश तथा ईमानदार लोगों को जाता है श्रेय- सुक्‍खू

    सुक्‍खू ने कहा कि हिमाचल ने भी सभी क्षेत्रों में आशातीत प्रगति की है जिसका श्रेय राज्य के मेहनतकश तथा ईमानदार लोगों को जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह गर्व की बात है कि हिमाचल मुख्य क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभरा है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों के सहयोग से प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य बनाने तथा देश के समृद्ध राज्यों में शामिल करने में सफल होगी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Budget Session: 14 फरवरी से शुरू होगा सत्र, 17 को मुख्यमंत्री सुक्खू पेश करेंगे बजट... होंगी कुल 13 बैठकें

    खबरें और भी