यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: सीएम सुक्खू का फर्जी PSO बनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झाड़ रहा था रौब, पुलिस ने दर्ज की FIR
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का फर्जी पीएसओ बनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धौंस जमा रहे शक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। आरोपी ...और पढ़ें

HighLights
- फोन पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर जमाई धौंस
- पीएसओ ने छोटा शिमला थाना में दर्ज करवाया मामला
- आरोपित को तलाश रही पुलिस, सीडीआर भी खंगाली रही
जागरण संवाददाता, शिमला। मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू के पीएसओ बनकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार्यकर्ताओं को फोन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपित ने खुद को मुख्यमंत्री का पीएसओ यानी निजी सुरक्षा अधिकारी बताया और कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
इतना ही नहीं आरोपित ने फोन पर मुख्यमंत्री का पीएसओ होने की खूब धौंस भी जमाई। जब मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात अभिषेक शर्मा को यह बात पता चली तो उन्होंने आरोपित को फोन किया। आरोपी ने उन्हें भी मुख्यमंत्री को पीएसओ बनकर परिचय दिया। यह देखकर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी दंग रह गए।
छोटा शिमला थाने में FIR दर्ज
इसके बाद मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा ने आरोपित के खिलाफ छोटा शिमला थाना में एफआईआर दर्ज करवाई। शिमला पुलिस अब आरोपित को तलाश कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस आरोपित की मोबाइल सीडीआर खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपित की गिरफ्तारी की बात कही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन कर झाड़ रहा था रौब
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि 2 जुलाई को उसे कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता का फोन आया और उन्होंने जानकारी दी कि एक शख्स मोबाइल नंबर 98054-00055 से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कॉल कर रहा है और खुद को मुख्यमंत्री सुक्खू के पीएसओ अभिषेक शर्मा के रूप में पेश कर रहा है। ॉ
खबरें और भी
साथ ही आरोपी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए रौब झाड़ रहा है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने रविवार को बताया कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Himachal Crime News: शिमला में 7 नाबालिग छात्र-छात्राओं से छेड़खानी, गलत ढंग से छूता था आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुद को नादौन के बेला गांव का रहने वाला बताया
अभिषेक शर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने जब उपरोक्त मोबाइल नंबर पर बात की आरोपित ने उसे भी बताया कि वह मुख्यमंत्री का पीएसओ अभिषेक बोल रहा है और मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गांव बेला का रहने वाला हूं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने यह भी कहा कि वह पुलिस की चतुर्थ बटालियन जंगल बेरी में तैनात है। वहीं मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा की शिकायत पर छोटा शिमला थाने में आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 204 व 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब पुलिस की तलाश में जुट गई है। काल डिटेल भी खंगाली जा रही है।