Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: ऊपरी इलाकों में हिमपात तो निचले क्षेत्रों में भारी वर्षा, 444 सड़कें और 1015 ट्रांसफॉर्मर बंद

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 08:30 AM (IST)

    हिमाचल (Himachal Weather Update) के कई जिलों में भारी वर्षा तो पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। जिस कारण से आम लोगों को भारी कष्ट उठाना पड़ा। हिमपात व वर्षा क ...और पढ़ें

    Shimla Weather: ऊपरी इलाकों में हिमपात तो निचले क्षेत्रों में भारी वर्षा।
    Shimla Weather: ऊपरी इलाकों में हिमपात तो निचले क्षेत्रों में भारी वर्षा।

    HighLights

    1. मनाली के नेहरूकुंड में हिमस्खलन से पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त।
    2. 24 घंटों में अटल टनल के दोनों छोर में दो फीट हिमपात।
    3. मनाली के नेहरूकुंड में हिमस्खलन से पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में शनिवार को दिनभर मैदानी क्षेत्रों में वर्षा व पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। इससे कृषि-बागवानी को लाभ होगा। गैर सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की फसल के लिए यह वर्षा काफी लाभदायक है। वहीं, भारी हिमपात से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। भारी हिमपात व वर्षा के कारण पांच एनएच सहित 444 सड़कें बंद हैं, जबकि 1015 ट्रांसफार्मर खराब हैं। कई गांव अंधेरे में हैं।

    मनाली के नेहरूकुंड में हिमस्खलन से पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    मनाली के नेहरूकुंड में हिमस्खलन से पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लाहुल के उदयपुर के सलपट गांव में भारी हिमपात से घर की छत गिर गई, जबकि केलंग के समीप बिलिंग नाले में भी हिमस्खलन हुआ है। काजा में प्रश्नपत्र ले जा रहा एक वाहन स्किड हुआ है। पर्यटकों को बाहंग से आगे जाने पर रोक लगा दी है।

    24 घंटों में अटल टनल के दोनों छोर में दो फीट हिमपात

    थाना काजा के रेस्क्यू दल ने खुरिक में हिमपात के फंसी एक छात्रा को सुरक्षित परीक्षा केंद्र पहुंचाया। अटल टनल, रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में हिमपात का क्रम जारी है। 24 घंटों में अटल टनल के दोनों छोर में दो फीट हिमपात हुआ है। भारी हिमपात से लाहुल स्पीति जिले में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

    चंबा जिले के पांगी उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में एक फीट तक हिमपात हुआ है। पांगी घाटी की समस्त विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप हो गया है। घाटी शेष विश्व से कट चुकी है। भरमौर की पंचायत रूणूहकोठी के सियूका गांव में भूस्खलन होने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव के लोगों ने भाग कर जान बचाई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल में मंत्रिमंडल बैठक छोड़ बाहर निकले दो मंत्री, इंटरनेट मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

    पानी व मलबे से खेत का नामोनिशान मिट गया है। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचाय पियूहरा के गियुंरा गांव में भूस्खलन से पशुशाला गिर गई। आंधी के साथ ओलावृष्टि शिमला सहित प्रदेश में कई स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली और शिमला में ओलावृष्टि हुई। 24 घंटे के दौरान कल्पा में 66 सेंटीमीटर और लाहुल स्पीति के कुकुमसेरी में 58 सेंटीमीटर हिमपात हुआ।

    मौसम विभाग ने रविवार के लिए किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी व वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मंडी जिला के पद्धर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

    मनाली के नेहरूकुंड में हिमस्खलन से पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    किन्नौर के जंगी नाले में ग्लेशियर आने से मार्ग बंद शनिवार शाम करीब पांच बजे किन्नौर के जंगी नाले में ग्लेशियर आने से एनएच पांच पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इस कारण रिकांगपिओ से काजा व काजा से रिकांगपिओ-रामपुर की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

    बीआरओ पोवारी के 68 आरसीसी की ओर से सड़क बहाली को लेकर जेसीबी को लगाया है। अब भी ग्लेशियर आने की आशंका बनी हुई है। बीआरओ 68 आरसीसी के सेकेंड इन कमांडेंट राजेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए काम युद्धस्तर पर जारी है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस के लिए कठिन होती लड़ाई, अपने नेताओं पर कमजोर पकड़ और उनके असंतोष की भी परवाह नहीं