Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Rain: नहीं थम रहा बारिश का कहर, प्रदेश की 857 सड़कें बाधित; विद्युत आपूर्ति भी ठप्प

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 01:55 PM (IST)

    Himachal Rain हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों शिमला मंडी व सोलन में भारी बारिश से सड़कें सबसे अधिक बाधित हुई है। मंडी जिला में 323 सड़कें शिमला में 234 और ...और पढ़ें

    Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश की 857 सड़कें बाधित
    Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश की 857 सड़कें बाधित

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Heavy Rain in Himachal:  प्रदेश के तीन जिलों शिमला, मंडी व सोलन में भारी बारिश से सड़कें सबसे अधिक बाधित हुई है। मंडी जिला में 323 सड़कें, शिमला में 234 और सोलन में 93 सड़कें पिछले चौबीस घंटों से बाधित हैं। जिसके कारण इन जिलों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित रही।

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    लगातार बारिश होने के कारण कई स्थानों पर सड़कें धंसने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। मंडी, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर व ऊजा जिलों में अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

    विद्युत आपूर्ति बाधित

    प्रदेश में 4285 ट्रांसफार्मर खराब रहे और 889 पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। मंडी जिला के बल्ह घाटी में अभूतपूर्व बाढ़ का कहर था तो जिला के आठ मंडल अंधेरे में डूबे हुए थे। अधिकांश क्षेत्रों में पेड़ गिरने और भूस्खलन के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

    पेयजल योजनाएं भी हुई अवरुद्ध

    मंडी जिला में 563 पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी और शिमला जिला में 105 पेयजल योजनाएं अवरुद्ध होने के कारण जल संकट रहा। गत रात्रि से ग्यारह बजे तक राजधानी शिमला में बारिश थमी हुई है। आसमान में बादल हैं और बादलों के बीच में से सूरज की किरणें निकल रही हैं।

    खबरें और भी

    बंद पड़ी सड़कों की जानकारी

    जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला में एनएच-505 ग्रामफू से लेकर छोटा दड्डा के बीच में बाधित है। मंडी-कुल्लू एनएच-21 बाधित है। प्रदेश के दूसरे जनजातीय जिला किन्नौर में खाब पुल भूस्खलन के कारण बाधित है। प्रदेश के विभिन्न भागों में बाधित चार एनएच को खोलने का कार्य चल रहा है। गत राेज चंडीगढ़-शिमला एनएच को छोटे वाहनों के आने-जाने के लिए खोल दिया गया था।

    सोलन में 115 रास्ते बंद

    सोलन जिला में हुई भारी बारिश की वजह से यातायात व्यवस्था ठप है। जिला में अभी भी 115 मार्ग बंद पड़े हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन बारिश की वजह से इतना अधिक भू-स्खलन हुआ है कि इसे हटाने में अभी कंई दिनों का समय लग सकता है।

    बीते दिनों की बारिश से 10 करोड़ रुपये का नुकसान

    जानकारी के अनुसार सोलन जिला के कसौली उपमंडल में 23, अर्की में 68, नालागढ में 12 तथा सोलन मंडल में 12 सड़के बंद हैं। बीते तीन दिनों में विभाग को दस करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है। अब तक जिला भर में लोक निर्माण विभाग को 156 करोड़ रूपए का नुकसान हो चुका है।

    कुछ रास्तों को खोलने में लगेगा समय

    दावा किया जा रहा है कि आज शाम तक अधिकत्तर मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। केवल आठ से दस मार्ग ही ऐसे हैं जिन्हें खोलने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा का कहना है कि सड़कों को खोले जाने का कार्य चल रहा है। अवकाश के बावजूद जिला में कर्मचारी काम कर रहे हैं।

    जिला         कितनी संख्या में बंद पड़ी सड़कें

    बिलासपुर                   39

    चंबा                           26

    हमीरपुर                     98

    कांगड़ा                        7

    किन्नौर                         5

    मंडी                          323

    शिमला                      234

    सिरमौर                      22

    सोलन                         93

    ऊना                          10