यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Heavy Rain in Himachal:हिमाचल में बारिश का कहर, परिवहन निगम की 2000 बसें फंसी; इन शहरों में आ रही परेशानियां
प्रदेश के सात जिलों में परिवहन निगम की बसें सड़कें टूटने के कारण फंस गई है। निगम प्रबंधन की और से राज्य के विभिन्न भागों में 2000 बसें फंसे होने की सू ...और पढ़ें

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश के सात जिलों में परिवहन निगम की बसें सड़कें टूटने के कारण फंस (HRTC Buses Stuck Due to Heavy Rain) गई है। निगम प्रबंधन की और से राज्य के विभिन्न भागों में 2000 बसें फंसे होने की सूचना (2000 Buses Stuck in Himachal) है। कई क्षेत्रों में बसों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सड़कें धंसने और भूस्खलन (Roads Stopped Due to Lndslide) के कारण बाधित हुई सड़कों के कारण परिवहन निगम की बसें अलग-अलग क्षेत्र में फंसी हुई है। प्रशासन द्वारा यातायात को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
परिवहन निगम के सभी डीएम ने आरएम को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। बसों के चालक और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।
शिमला-मंडी एनएच दोबारा बंद हुआ
शिमला-मंडी एनएच दोबारा बंद हो गया। यह मार्ग घणाहट्टी के समीप कुफरी धार में सड़क धंसने के कारण पूरी तरह से बाधित हो चुका है। इस मार्ग को खोलने में कई घंटे का समय लगेगा। हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, मंडी, सोलन, कुल्लू, चंबा जिलों में परिवहन निगम की बसें फस गई हैं। जिसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।