Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather News: आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 5 दिनों तक राज्य में येलो अलर्ट

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 08:17 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल ...और पढ़ें

    मंगलवार को कांगड़ा जिला में सबसे अधिक वर्षा हुई (फाइल फोटो)
    मंगलवार को कांगड़ा जिला में सबसे अधिक वर्षा हुई (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रदेश में 29 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट
    2. सोमवार को भी अधिकतर जिलों में हुई थी बारिश
    3. पूरे सप्ताह प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश होने की प्रबल संभावना

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में दूसरे दिन भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में वर्षा हो रही है। अगले 24 घंटे में कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में 29 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट है। मंगलवार को कांगड़ा जिला में सबसे अधिक वर्षा हुई।

    पूरे सप्ताह बारिश की संभावना

    सोमवार को भी अधिकतर जिलों में बारिश हुई थी। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर आया। जहां बारिश हुई वहां गिरावट और जहां नहीं हुई वहां न्यूनतम तापमान बढ़ा। पूरे सप्ताह प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश होने की प्रबल संभावना बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Kinnaur Kailash Yatra के लिए 25 जुलाई से करें रजिस्ट्रेशन, यात्रा के लिए इन नियमों का रखना होगा खास ध्यान

    कांगडा शहर में सबसे अधिक बारिश हुई

    कांगड़ा शहर में 151.8, धर्मशाला में 136.6 व पालमपुर में 112.4 मिलीमीटर वर्षा। धौलाकुआं में 82.5, बजौरा में 28, पांवटा साहिब में 23.2, भरमौर में 17, सैंज में 13, ऊना में 11.4 और हमीरपुर में 5.5 मिलीमीटर वर्षा। शिमला में 6 और धर्मशाला में 10 मिमी वर्षा हुई।

    यह भी पढ़ें- 'हिमाचल आपदा के बाद वरदान साबित होगा ये बजट', Budget 2024 पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

    खबरें और भी