Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Landslide: हिमाचल में भूस्खलन का कहर, 729 सड़कें बंद; 8468 करोड़ का नुकसान, किसान भी परेशान

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 05:30 AM (IST)

    Himachal प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8468.25 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 372 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 139 लोगों की मौत ...और पढ़ें

    प्रदेश में भूस्खलन से 729 सड़कें बंद।
    प्रदेश में भूस्खलन से 729 सड़कें बंद।

    HighLights

    1. अभी तक 372 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।
    2. मानसून के दौरान 2400 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।

    राज्य ब्यूरो, शिमलाः प्रदेश में भारी वर्षा के बाद अभी भी सड़कों के न खुलने से बागवानों और किसानों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। सड़कों के बंद होने के कारण सेब और सब्जियां बाजार तक नहीं पहुंचाई जा रही हैं। प्रदेश में चार एनएच सहित 729 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    प्रदेश में बंद सड़कों में मंडी जोन में 282, शिमला जोन में 229, हमीरपुर जोन में 125, कांगड़ा जोन में 89 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को प्रदेश में धूप के खिलने के साथ बादल छाए रहे। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने और बादल छाने की संभावना है।

    8468.25 करोड़ का नुकसान

    जबकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8468.25 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 372 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 139 लोगों की मौत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2400 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10338 मकानों को नुकसान हुआ है। 303 दुकानों के साथ 5133 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

    प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2829.04 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2074.57 करोड़, बिजली बोर्ड को 1731.23 करोड़ का नुकसान हुआ है। 

    तापमान

    स्थान         न्यूनतम     अधिकतम   

    शिमला          16.0      26.4

    सुंदरनगर       19.5     32.2

    भुंतर             20.8      31.5

    कल्पा          13.4       22.4

    धर्मशाला     19.2        26.5

    ऊना           21.5        35.2

    नाहन           22.1        28.0

    केलंग         10.2         17.1

    सोलन        20.0          30.2

    खबरें और भी