विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में सेना के दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चीन सीमा से सटे किन्नौर के नाको में हुआ हादसा; 2 जवानों की हालत गंभीर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 26 Aug 2026 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 03:08 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चीन सीमा के पास नाको क्षेत्र में सेना के दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश में जिला किन्नौर के नाको क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त सेना के वाहन। जागरण

हिमाचल प्रदेश में जिला किन्नौर के नाको क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त सेना के वाहन। जागरण

HighLights

  1. किन्नौर के नाको में सेना के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए।

  2. हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

  3. ब्रेक फेल होने से हुआ यह सड़क हादसा।

समर नेगी, रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में चीन सीमा से सटे क्षेत्र में सेना के दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। किन्नौर के नाको क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ। गाड़ी के पलटने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सेना की गाड़ी के ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे चल रही गाड़ी को टक्कर मारने के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।

सामने चल रही गाड़ी भी टक्कर के बाद पलटी

बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी के पलटने के दौरान आगे चल रही एक अन्य गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे वह भी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सेना के दो जवानों समेत अन्य लोग भी घायल

हादसे में सेना के दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और संबंधित टीमों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों का चिकित्सकीय उपचार किया जा रहा है।

जांच के बाद पता चलेंगे हादसे के असल कारण

प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण सेना की गाड़ी के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। संबंधित विभाग और पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के बिलासपुर में पहाड़ी दरकने से जेसीबी मशीन ऑपरेटर और हेल्पर मलबे में दबे, एक की मौत व दूसरे की हालत गंभीर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।