Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: हिमाचल में भाजपा को 25 फरवरी को मिल सकता है नया अध्यक्ष, इस नाम पर चल रहा मंथन

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 11:30 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी ने अध्यक्ष के नाम पर अपना मन बना लिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और हि ...और पढ़ें

    Himachal Politics: जयराम ठाकुर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
    Himachal Politics: जयराम ठाकुर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जयराम अध्यक्ष बने तो नेता प्रतिपक्ष का नाम भी चौकाएंगा
    2. क्षेत्रीय व जातीय समीकरण पर लाबिंग करने मे जुटे नेता

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Politics News: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 25 फरवरी के बाद कभी भी नया अध्यक्ष मिल सकता है। बीजेपी पार्टी में अध्यक्ष के नाम पर अपना मन बना लिया है।

    हिमाचल प्रदेश में अध्यक्ष (Himachal BJP New President) के चुनाव प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह और हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा के हिमाचल प्रदेश पहुंचने के बाद कभी भी उनके नाम की घोषणा हो सकती है। इसमें किसकी लॉटरी लगेगी या तो भाजपा हाईकमान ही जाने।

    आज की भाजपा में चौंकाने वाले फैसला आना कोई नई बात नहीं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंडी आईआईटी में भी आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा के राज्य स्तरीय सभी नेता प्रदेश में मौजूद होंगे।

    राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के बाद शिमला या मंडी में कोई बड़ी बैठक भाजपा के पदाधिकारियों की होना संभावित है। इसी बैठक में अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- इस दिग्गज नेता को मिल सकती है हिमाचल बीजेपी की कमान, हाईकमान से मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चा

    जय राम को अध्यक्ष बनाया तो नए नेता प्रतिपक्ष भी मिलेगा

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को यदि पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जाता है तो राज्य में नए नेता प्रतिपक्ष का नाम भी भाजपा की ओर से घोषित किया जाना है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेवारी किसे भाजपा सौंप सकती है, यह भी देखने लायक होगा।

    राजपूत अध्यक्ष के साथ भाजपा ब्राह्मण या अनुसूचित जाति के किसी विधायक को भी नेता प्रतिपक्ष बन सकती है। इसमें किसके नाम नई कुर्सी लगती है, ये तो हाईकमान तय करेगा, लेकिन सभी ने अपने-अपने जातीय, क्षेत्रीय समीकरण आधार पर समीकरण बिठाना शुरू कर दिए हैं। बिताना शुरू कर दिए है।

    पार्टी सूत्रों की मानें तो जयराम ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उनके अनुसार जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लग गई है तथा अब औपचारिक घोषणा ही होनी है। इससे पहले अध्यक्ष पद की दौड़ में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का नाम था।

    खबरें और भी

    जयराम पहले भी रह चुके हैं पार्टी के राज्य अध्यक्ष

    हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जयराम ठाकुर पहले भी रह चुके हैं। उस समय भी भाजपा ने उनके अध्यक्ष रहते हुए 2007 में हिमाचल में भाजपा ने उनकी अध्यक्षता में ही चुनाव जीता था। अब फिर से पार्टी 2027 की तैयारी में लगी है।

    यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार... हिमाचल सरकार ने 700 नई बसों की खरीद को दी मंजूरी, जून से मिलेगी यात्रियों को सुविधा