Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'खौफ के साये में जी रहा हिमाचल...', BJP नेता राजीव बिंदल बोले- बदमाशों को मिल रहा सरकार का संरक्षण

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 11:21 AM (GMT+05:30)

    Himachal Politics भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडो को खुली छूट दे दी इसका परिणाम हुआ ...और पढ़ें

    Himachal Politics: भाजपा नेता राजीव बिंदल बोले- गुंडो को मिला है सरकार का संरक्षण
    Himachal Politics: भाजपा नेता राजीव बिंदल बोले- गुंडो को मिला है सरकार का संरक्षण

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार प्रदेश में चुनाव से पहले दंगा कराने जैसी स्थिति बनाना चाहती है।

    एक चुने हुए विधायक को भरी सभा में कुटने, मारने, धमकी देने की बात कहते हुए प्रदेश में गुंडो को खुली छूट दे दी, इसका परिणाम हुआ पालमपुर में दिन दिहाड़े युवती पर धारदार हथियार से 12 बार वार करके उसे अधमरा कर दिया और एक की जान ले ली, यह मामला रुका नहीं है।

    बद्दी हादसे का किया जिक्र

    मुख्यमंत्री पर हम आरोप लगाते हैं कि उनके उकसाने के बाद बद्दी की भयानक घटना हुई जहां सरेआम गोलियां चली।

    चम्बा की नृशंस हत्या के बाद से लेकर आज तक की सभी घटनाएं इस बात को साबित करती है कि गुंडो को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और हिमाचल के अनेक स्थानों की जनता खौफ के साये में जी रही है।

    एक भी घटना पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व मंत्रियों द्वारा खेद व्यक्त न करना, माफी न मांगना और भी चिंताजनक बात है। सिरमौर में नुक्कड़ सभाओं में डाॅ बिंदल ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में जिला सिरमौर के समस्त विकास कार्य कांग्रेस पार्टी ने, कांग्रेस सरकार ने बंद करा दिए हैं।

    90 से ज्यादा संस्थान जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, काॅलेज, तहसील, उप तहसील, पटवार सर्कल व अन्य कार्यालय शामिल है और यह कार्यालय जनता को सेवाएं दे रहे थे, चले हुए थे, इन्हें बद करके सिरमौर की जनता के साथ सुखविन्दर सिंह सुक्खू की सरकार ने धोखा किया है।

    खबरें और भी

    जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में कर गई प्रवेश

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मुस्लिम लीग के नक्शे कदम पर चल रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है।

    उन्होंने कहा कि डाॅ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र केवल और केवल एक धर्म विशेष के तुष्टीकरण के साथ भरा पड़ा है।

    कांग्रेस पार्टी देश को केवल वोट लेने के लिए जाति, धर्म, सम्प्रदाय के आधार पर बांटने की दोबारा से तैयारी कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- सुजानपुर में ढहने की कगार पर 'राणा का किला', विधानसभा क्षेत्र के कई युवाओं ने 'कमल' छोड़ कांग्रेस का 'हाथ' थामा

    यह भी पढ़ें- कांगड़ा-हमीरपुर सीटों पर कांग्रेस ने नए सिरे से किया सर्वे, टिकटों पर जल्‍द लगेगी मुहर; इस दिन दिल्‍ली जाएंगे सुक्‍खू