कांगड़ा एयरपोर्ट के पास बनेगी एयरो सिटी, हिमाचल में अब नाइट पिकनिक; होटल व होम स्टे बनाने पर सब्सिडी मिलेगी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में कई पर्यटन घोषणाएं कीं। कांगड़ा एयरपोर्ट के पास एयरो सिटी बनेगी और दिल्ली से धर्मशाला-शिमला उड़ानें शुरू हो ...और पढ़ें

कांगड़ा एयरपोर्ट के पास एयरो सिटी बसेगी। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कांगड़ा एयरपोर्ट के पास बनेगी नई एयरो सिटी।
शिमला, डलहौजी में नाइट पिकनिक पहल शुरू होगी।
ग्रामीण होमस्टे बनाने पर 10% ब्याज अनुदान।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमत्री सुखविन्द्र सिंह सुकखू ने बजट में बड़ी घोषणाएं की हैं। कांगड़ा एयरपोर्ट के नज़दीक कांगड़ा एयरो सिटी बनेगी। नए शहर को विकसित करने का प्रस्ताव लाया गया। अगले 1 महीने में दिल्ली से धर्मशाला और शिमला फ्लाइट की शुरुआत करेंगे। सीएम ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का अधीन प्रदेश में नई टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित की जा रही हैं।
शिमला व नगरोटा में वेलनेस सेंटर
प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने के लिए पैटर्न और स्पोर्ट्स कंसलटेंट स्थापित किए जाएंगे। शिमला व नगरोटा में वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
नए पर्यटन क्षेत्र विकसित होंगे
हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर पर्यटन क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। श्री नैना देवी और श्री ज्वाला जी मंदिर के सौंदर्यकरण के साथ प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
सरकार हिमाचल में पर्यटन के विकास के लिए उपलब्ध भूमि को निजी निवेशकों को होटल कन्वेंशन सेंटर आदि विकसित करने के लिए देगी।
सरकार ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देगी । सरकार प्रदेश में ग्रामीण भ्रमण, ग्रामीण व्यंजन और संस्कृति को पर्यटन से जोड़ेगी।
हिमाचल प्रदेश में एचपी टूरिज्म फंड बनाने की घोषणा
महिलाओं को होमस्टे फूड स्टॉल हस्तशिल्प शुरू करने के लिए 3 लाख की सहायता मिलेगी। पहले चरण में सोलन और मंडी में कारवां पर्यटन पार्क विकसित करने का प्रस्ताव लाया गया। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों में सांस्कृतिक और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू करवाई जाएंगी।
फिल्म नीति बनेगी
हिमाचल में फिल्म नीति को विकसित करेगी सरकार, प्रदेश में फिल्म साइट्स का चयन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के स्थलों को वैश्विक मंच पर ले जाने वाले कंटेंट क्रिएटर को रिकॉग्नाइज और पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रदेश में नाइट पिकनिक पहल को शुरू करेगी राज्य सरकार
इसके तहत प्रदेश के शिमला, डलहौजी व मनाली जैसे गंतव्य में शाम से देर रात तक सुरक्षित माहौल में पर्यटन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
होटल होम स्टे बनाने पर मिलेगा अनुदान
सीएम ने कहा कि हिमाचल में ग्रामीण क्षेत्र में 20 कमरों तक का होटल/होम स्टे बनाने पर 10% ब्याज पर अनुदान मिलेगा। बजट में इसकी घोषणा नहीं है, इसकी अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Himachal Budget Live: हिमाचल में पहली बार बजट का आकार कम हुआ, दूध के मूल्य में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का एलान
यह भी पढ़ें: Himachal Budget: क्यों कम हुआ हिमाचल का बजट आकार, प्रदेश पर पड़ेगा कितना असर?