यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal By-Election 2024: पार्टी हाईकमान से मिले सीएम सुक्खू, तीन नामों पर हुई चर्चा, अगले सप्ताह करेंगे घोषणा, रेस में ये नेता शामिल
Himachal By-Election 2024 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद अब जल्द ही कांग्रेस भी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सु ...और पढ़ें

HighLights
- नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव।
- मुख्यमंत्री ने केसी वेणुगोपाल व मुकुल वासनिक से की मुलाकात।
- तीन उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल की 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर उपचुनाव के तीन प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की। राज्य में नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इन तीनों ही सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए हाईकमान से बात की गई है।
मुख्यमंत्री ने केसी वेणुगोपाल व मुकुल वासनिक से मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव, उपचुनाव व आने वाले उपचुनावों पर चर्चा की है। अब ऐसे माना जा रहा है कि कांग्रेस अगले सप्ताह पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। तीन उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
बीजेपी में सेंधमारी
लोकसभा चुनावों के साथ हुए उपचुनावों में कांग्रेस को छह में से चार में जीत मिली है, इसलिए पार्टी इस बार भी कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के लिए भाजपा परिवार में भी सेंधमारी कर सकती है। पिछले चुनावों में भी कांग्रेस ने गगरेट व व सुजानपुर में इसी तरह का प्रयोग किया, इसमें कांग्रेस को सफलता मिली थी।
इस बार भी इसी तरह का प्रयोग करते हुए पार्टी काम कर सकती है। सूत्रों की माने तो पार्टी के इस बार नालागढ़ से लखविंदर राणा के तौर पर भी एक विकल्प व देहरा में भाजपा नेता पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला और रविंद्र रवि को लेकर भी रणनीति बना सकती है।
खबरें और भी
राणा व कालिया की करवाई थी पार्टी में एंर्टी
जिस तरह से बीते उपचुनाव में कांग्रेस को सुजानपुर और गगरेट में सफलता मिली, उसी तरह अब इन उपचुनाव में भी पार्टी भाजपा में सेंधमारी कर सकती है। तीनों सीटों पर इस्तीफा देने वाले पूर्व निर्दलीय विधायकों को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने से विपक्ष दल भाजपा के कुछ नेताओं में खासा रोष देखने हो सकता है। इसलिए कांग्रेस के समक्ष भी कई नए विकल्प उभर कर सामने आए है। उपचुनाव में कांग्रेस ने गगरेट से राकेश कालिया को पार्टी प्रत्याशी बनाया था। इसी तरह सुजानपुर में कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे सेवानिवृत कैप्टन रंजीत राण को चुनावी मैदान में उतारा था और पार्टी के ये दोनों दांव सफल रहे।
टिकट की दौड़ में कई नेता शामिल
तीनों सीटों पर कांगे्रेस के कई नेता टिकट की दौडृ में शामिल है। नालागढ़ सीट पर पूर्व प्रत्याशी बाबा हरदीप ङ्क्षसह, जगपाल राणा, हुसन चंद सहित कई अन्य दावेदार है। इसी तरह देहरा से पूर्व प्रत्याशी डा. राजेश शर्मा, नरदेव कंवर पुष्पेंंद्र शर्मा, ईशान शर्मा के नाम चर्चा में है।
इसी तरह हमीरपुर सीट से पूर्व प्रत्याशी डा पुष्पेंद्र, सुनील शर्मा बिट्टू, कुलदीप पठानिया सहित अन्य कई नाम दावेदारों की सूची में शामिल है।
किसी भी राज्य को पानी देने को हिमाचल तैयार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की जरूरत को पूरा करने के बाद राज्य सरकार चाहे दिल्ली हो या कोई अन्य राज्य, सभी को पानी देने के लिए तैयार है। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल भी इसी देश का भाग है और वहां के लोगों को पानी उपलब्ध करवाना भी सरकार की जिम्मेदारी है। पानी रोकने का किसी प्रकार को कोई औचित्य नहीं बनता है, कुछ कानूनी पेंच भी हैं, हिमाचल से पानी आना है तो वह हरियाणा होकर ही दिल्ली पहुंचेगा।
ऐसे में हरियाणा और दिल्ली सरकार को भी आपसी सहमति बनानी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि गलत जानकारी वाली कोई बात नहीं है, समझौते के अनुरूप जो कहा गया है, वह होगा।