Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal By Election 2024: 'यदि इतने संत हैं तो राजनीति छोड़ दे...', पूर्व निर्दलीय विधायकों को लेकर बोले CM सुक्खू

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 02:20 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद अब देहरा हमीरपुर और नालागढ़ विधानस ...और पढ़ें

    अनुराग भी मंत्री बन जाते तो और भी अच्छा होता: CM सुक्खू
    अनुराग भी मंत्री बन जाते तो और भी अच्छा होता: CM सुक्खू

    HighLights

    1. विधायकी बेचकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व निर्दलीय विधायक: सुक्खू
    2. CM ने कहा कि निर्दलीय विधायक किसी भी पार्टी को समर्थन दे सकते हैं

    जागरण टीम, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि पूर्व तीन निर्दलीय विधायकों ने पहले अपनी विधायकी को बेचा। अब वे दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं। यदि वे इतने संत हैं तो राजनीति ही छोड़ देते। सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दलीय विधायक किसी भी पार्टी को समर्थन दे सकते हैं।

    ऐसा पहली बार हुआ है कि त्यागपत्र दे रहे हैं। इसके पीछे क्या कारण रहे, क्या वे दोबारा साढ़े तीन वर्ष के लिए चुनाव लड़ेंगे या नहीं। भाजपा इन्हें टिकट देगी, यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इन्होंने विधायकी को बेचा है। अब जनता तय करेगी कि जिन्हें उन्होंने चुनकर भेजा था, डेढ़ वर्ष के भीतर ही उन्होंने क्यों त्यागपत्र दे दिया।

    कांग्रेस ईमानदार व्यक्ति को देगी टिकट

    सुक्खू ने कहा कि ये विधायक जनता के लिए नहीं बल्कि त्यागपत्र के लिए धरने पर बैठे थे। कांग्रेस समर्पित और ईमानदार व्यक्ति को टिकट देगी, ताकि वह जनता की भलाई के लिए काम करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे, उनसे हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थ यात्रियों की बस पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है।

    खबरें और भी

    नड्डा के साथ अनुराग भी मंत्री बनते तो अच्छा रहता

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि पांचवीं बार सांसद बने अनुराग ठाकुर भी जेपी नड्डा के साथ केंद्र में मंत्री बनते तो अच्छा रहता। सुक्खू ने कहा कि नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनका मंत्री बनना तय था। इसके साथ-साथ अनुराग भी मंत्री बन जाते तो और भी अच्छा होता। हिमाचल से दो-दो मंत्री हो जाते।

    यह भी पढ़ें- Delhi Leh Bus Service: दिल्ली-लेह मार्ग के सुहाने सफर का आनंद लेने को हो जाएं तैयार, आज से शुरू हुई बस सेवा