Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • himachal-pradesh
  • shimla
LIVE BLOG

Himachal By Election 2024: हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न, 70.72 फीसदी वोटर्स ने EVM में कैद किया प्रत्याशियों का भाग्य

Himachal By Election 2024: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गया है। विधानसभा सीटों पर 13 उम्मीदवार मैदान में थे। हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ तीनों सीटों पर ही बंपर वोटिंग हुई है।

By Himani Sharma Wed, 10 Jul 2024 08:00 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, शिमला। Himachal By Election 2024: हिमाचल में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो चुका है। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ के 13 उम्‍मीदवारों का भविष्‍य आज उम्मीदवारों ने ईवीएम में कैद कर दिया है। वोटिंग के लिए तीन सीटों के लिए 315 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन चुनाव में 70.72 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में खास बात यह रही कि उपचुनाव में बाएं हाथ क मध्यमा अंगुली पर वोटिंग स्याही लगाई गई।

10 Jul 20248:00:30 PM
देहरा में 65.42 फीसदी हुआ मतदान

देहरा में शाम छह बजे तक 65.42 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें 29152 पुरुष शामिल हैं, जबकि 26256 महिला मतदाता शामिल हैं।

10 Jul 20245:52:34 PM
नालागढ़ में 75.22 फीसदी मतदान

हमीरपुर विधानसभा सीट पर अब तक 65.78 फीसदी मतदान हुआ है, देहरा सीट पर 63.89 फीसद तो नालागढ़ में 75.22 फीसदी मतदान हुआ है।

10 Jul 20245:45:24 PM
नालागढ़ में 74.98 फीसदी लोगों ने किया मतदान

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 74.98 फीसदी मतदान हो चुका है। नालागढ़ में अब तक कुल 70,355 लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं।

10 Jul 20244:41:06 PM
नालागढ़ में इतना हुआ मतदान

 नालागढ़ में 63.73 फीसदी मतदान तीन बजे तक संपन्न हो चुका है।

10 Jul 20244:40:27 PM
अब तक 55.30 फीसदी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 55.30 फीसदी मतदान हुआ है। देहरा में 21718 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि  25116 महिला वोटर्स ने किया मतदान।

10 Jul 20242:50:58 PM
48,411 वोटर्स ने किया मतदान

नालागढ़ में अब तक 51.59 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं, 48,411 लोग मतदान में भाग ले चुके हैं।

10 Jul 20241:49:39 PM
हमीरपुर में 100 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी 80 साल की माता के साथ किया मतदान
blog images

लोकतंत्र के प्रति समर्पण और अद्वितीय साहस का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, 100 प्रतिशत दिव्यांग राजन कुमार ने अपनी 80 वर्षीय माता प्रीतो देवी के साथ भगेटू बूथ नंबर 85 ग्राम पंचायत भगेटू में मतदान किया। इस घटना ने समाज के सभी वर्गों को यह संदेश दिया कि मताधिकार का उपयोग प्रत्येक नागरिक का न केवल अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है।

10 Jul 20241:44:51 PM
Dehra By Election 2024: देहरा में एक बजे तक 46.47% मतदान

हिमाचल प्रदेश के देहरा में दोपहर एक बजे तक 46.47% मतदान हुआ। अब तक 39359 मतदाता वोट दे चुके हैं। इनमें से महिला 21248 और पुरुष 18111 शामिल हैं।

10 Jul 202412:53:45 PM
Himachal By Election 2024: जनता भाजपा के उम्‍मीदवारों को जिताएगी: जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों पर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि लोग बहुत उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं, अब तक 16% से ज्यादा मतदान हो चुका है। इन तीनों क्षेत्रों में सरकार ने अपने दबाव का खूब इस्तेमाल किया है। सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई गई हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे दिन पुलिस थानों में बैठाए रखा गया। इस चुनाव में सरकार ने बहुत कुछ किया, लेकिन इन सबके बावजूद जनता भाजपा का समर्थन करेगी और भाजपा के विधायकों को चुनेगी।

#WATCH | Shimla: On by-elections being held on 3 Assembly seats of Himachal Pradesh, LoP Jairam Thakur says "People are voting with great enthusiasm, more than 16% voting has been done so far. In these three areas, the government has used its pressure a lot, all democratic… pic.twitter.com/gZcBBT85wU

— ANI (@ANI) July 10, 2024

10 Jul 202412:49:50 PM
Hamirpur By Election: हमीरपुर में 31.81 फीसदी मतदान

हमीरपुर विधानसभा सीट पर अब तक 31.81 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं महिला और पुरुष मतदाताओं में अलग उत्‍साह नजर आया।

10 Jul 202412:48:07 PM
Nalagarh By Election: नालागढ़ में 34% मतदान

नालागढ़ में 34.55 फीसदी मतदान हो चुका है। मौसम अब साफ है और उमस के दौरान भी मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।

10 Jul 202411:50:09 AM
Dehra By Elecion 2024: 11 बजे तक 26770 पड़े वोट

Dehra By Elecion 2024: हिमाचल की देहरा विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 26770 वोट पड़े। अब तक 31.61 प्रतिशत वोटिंग हुई। इनमें से पुरुष वोटर्स 13181 और महिला वोटर्स 13589 हैं।

10 Jul 202411:19:09 AM
Himachal By Election 2024 LIVE: नालागढ़ में वोट डालने के लिए मतदाताओं की लगी लंबी कतारें
blog images

 नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के दौरान खेड़ा बूथ पर लगी मतदाताओं की लंबी कतारें।

10 Jul 202410:17:20 AM
Hamirpur By election: भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने पत्नी संग दिया वोट
blog images

हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ बोहणी बूथ पर मतदान किया। वहीं बाद में पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्‍होंंने कहा कि हमें विश्‍वास है कि हम ही जीतेंगे।   

10 Jul 202410:14:26 AM
नालागढ़ में नौ बजे तक 16 फीसदी मतदान

नालागढ़ में नौ बजे तक का मतदान 16 फीसदी संपन्न। कुछ समय बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है और मतदान तेजी पकड़ने लगा है।

10 Jul 202410:02:49 AM
हिमाचल के इतिहास में सबसे कठिन चुनाव: भाजपा उम्‍मीदवार होशियार सिंह

 देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह चुनाव सबसे रोमांचक और कठिन है। एक तरफ पूरी सरकारी मशीनरी और खुद सीएम थे, दूसरी तरफ मैं खड़ा हूं। मुकाबला कठिन है। उन्होंने प्रशासन का इस्तेमाल प्रभाव डालने के लिए किया जबकि हमने लोगों को प्रभावित किया। सरकार ने लोगों पर हावी होने और उन्हें डराने की कोशिश करके हमारा आधा काम आसान कर दिया। सीएम अब ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे।

#WATCH | Kangra, Himachal Pradesh: BJP candidate for Dehra Assembly constituency, Hoshiyar Singh says, "This election has been the most exciting and difficult in the history of Himachal Pradesh. On one hand, there was an entire government machinery and the CM himself, on the… pic.twitter.com/UkbDH6txti

— ANI (@ANI) July 10, 2024

10 Jul 20249:55:03 AM
Himachal Assembly By Election 2024: 9 बजे तक 15.70% वोटिंग

तीनों विधानसभा सीटों पर 9 बजे तक 15.70% वोटिंग हुई। अभी भी वोटिंग लगातार जारी है।

10 Jul 20249:15:54 AM
Dehra By Election 2024: भाजपा उम्मीदवार ने डाला वोट

देहरा विधानसभा क्षेत्र (Dehra By Election) के भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने अपना वोट डाला।

#WATCH | Dehra Assembly Bypoll | Kangra, Himachal Pradesh | BJP candidate for Dehra Assembly constituency, Hoshiyar Singh casts his vote. pic.twitter.com/vLr1qKZnAu

— ANI (@ANI) July 10, 2024

10 Jul 20248:58:59 AM
Hamirpur By Election 2024: सोनिका ने पहली बार किया वोटिंग
blog images

Hamirpur By Election 2024: हमीरपुर के भगोट में सोनिका ने पहली बार मतदान किया। इस दौरान सोनिका काफी उत्‍साहित भी नजर आईं।

10 Jul 20248:25:59 AM
Hamirpur By Election 2024: डॉ. पुष्‍पेंद्र वर्मा ने पत्नी के साथ डाला वोट
blog images

हमीरपुर में मटाहणी बूथ पर कांग्रेस पार्टी के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने पत्नी के साथ मतदान किया। बता दें हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा, कांग्रेस डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और निर्दलीय नंद लाल शर्मा चुनावी मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

10 Jul 20248:11:36 AM
Dehra By Election: दरकाटा पोलिंग बूथ पर वोटिंग
blog images

देहरा विधानसभा उपचुनाव (Dehra By Election) के लिए दरकाटा पोलिंग बूथ पर भी मतदाताओं ने की वोटिंग। महिलाओं की संख्‍या ज्‍यादा दिखी।

10 Jul 20248:07:31 AM
Nalagarh By Election: नालागढ़ में मतदान केंद्रों में लगी कतारें
blog images

नालागढ़ में उप चुनाव (Nalagarh By Election) के लिए सुबह-सुबह मतदान केंद्र में लगी कतारें। लोगों में चुनाव के प्रति दिखा अलग उत्‍साह

10 Jul 20247:37:54 AM
Dehra By Election: कांगड़ा के खारियान में लोगों ने डाला वोट

 देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांगड़ा के खारियान में एक मतदान केंद्र पर लोगों ने वोट डाला।

#WATCH | Himachal Pradesh: People cast their votes at a polling booth in Kharian, Kangra for Dehra Assembly Bypoll. pic.twitter.com/SDrGQxVF03

— ANI (@ANI) July 10, 2024

10 Jul 20247:31:33 AM
Nalagarh By Election: नालागढ़ में ड्यूटी पर तैनात 570 अधिकारी

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए 570 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अतिरिक्त 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई हैं।

10 Jul 20247:00:46 AM
Himachal Assembly By Election 2024: चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइन

इस बार उपचुनाव में बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर स्‍याही लगाई जाएगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की है।

10 Jul 20246:59:00 AM
तीन सीटों पर इतने मतदाता

 नालागढ़ में 94755 वोटर्स हैं, देहरा में 86250 वोटर्स हैं और हमीरपुर में 78065 मतदाता हैं।

10 Jul 20246:57:58 AM
Himachal By Election 2024: बनाए गए 315 मतदान केंद्र

 हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 315 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us