यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal By Election: हिमाचल में उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, छह सीटों पर कांग्रेस के बागी विधायकों को दिया मौका
Himachal By Election हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ( ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को लेकर भाजपा ने लिस्ट जारी कर दी है
- इसमें पार्टी ने बागी विधायकों को मौका दिया है
- आने वाली एक जून को हिमाचल की नौ सीटों पर उपचुनाव होना है
एएनआई, शिमला। Himachal By Election 2024: हिमाचल प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के उन्हीं बागी विधायकों को उतारा है, जिन्होंने हाल ही में भाजपा का हाथ थामा है।
भाजपा ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल और स्पीति (SC) से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविन्दर कुमार (भुट्टो) को उतारा है। इन सीटों पर ये नेता पहले भी विधायक रह चुके हैं। अब चुनावी मैदान में ये भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे।
23 मार्च को ज्वाइन की थी भाजपा

गई 23 मार्च को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे राजेंद्र राणा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। वहीं इनके अलावा तीन निर्दलीय नेताओं आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी।
हर्ष महाजन के समर्थन में दिया था वोट
हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के दिन छह कांग्रेस विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के समर्थन में वोट दिया था। इनमें ये विधायक ही शामिल थे। जिसके बाद हिमाचल की राजनीति में मानो भूचाल आ गया। स्थिति यह हो गई कि सुक्खू सरकार पर खतरा मंडराने लगा।
खबरें और भी
बहरहाल किसी तरह से हिमाचल में कांग्रेस सरकार अपनी सत्ता कायम रख सकी। 23 मार्च को इन विधायकों समेत तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया। कांग्रेस विधायकों पर आरोप था कि उन्होंने पार्टी की ओर से व्हिप का उल्लंघन किया है। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए उनकी सदस्यता का रद कर दिया था
छह नहीं नौ सीटों पर होगा चुनाव
आने वाली एक जून को हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ इन 6 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होने हैं। गई 22 तारीख को तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया जिसके बाद अब सीटों की संख्या नौ हो गई है। ऐसे में भाजपा इन तीन सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं। वहीं अन्य पार्टियां किन उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी। जनता को इसका भी इंतजार है।