Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal By Election Result: 'सब कुछ दांव पर...', देहरा से पत्नी कमलेश ठाकुर को क्यों उतारा था? CM सुक्खू ने दिया अब चौंकाने वाला जवाब

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 03:24 PM (IST)

    Himachal By Election Result 2024 हिमाचल उपचुनाव के परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। तीन में सो दो सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। स ...और पढ़ें

    Himachal By Election Result 2024: हिमाचल में जीत पर क्या बोले सीएम सुक्खू।
    Himachal By Election Result 2024: हिमाचल में जीत पर क्या बोले सीएम सुक्खू।

    HighLights

    1. कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।
    2. विधानसभा उपचुनाव में दो सीट मिली।
    3. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

    एएनआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश उपचुनाव 2024 की तस्वीर अब साफ हो गई है। तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। इस उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी, लेकिन विधानसभा उपचुनाव में शानदार वापसी की है। तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है।

    दो सीटों पर कांग्रेस की जीत पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के लोगों ने हमें 2022 में 40 सीटें दी थीं। अतीत में राज्य की राजनीति में जिस तरह की अवैध खरीद-फरोख्त हुई थी, लोगों ने इसका करारा जवाब दे दिया है। इससे यह संदेश भी गया कि राज्य की जनता जागरूक है और इस तरह की चालाकी नहीं चलेगी।

    निर्दलीय विधायकों के पास इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं था

    सीएम सुक्खू ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के पास इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं था। वे आसानी से भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने भी अपना सबक सीख लिया। मैंने देहरा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना सब कुछ लगा दिया था। मैं सीट जीतने के लिए कमलेश ठाकुर को बधाई देना चाहता हूं।

    जीत पर क्या बोले सीएम सुक्खू

    उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी को मैदान में उतारने का कारण देहरा से कांग्रेस को कांगड़ा में प्रवेश दिलाना था और घाटी के विधायकों की संख्या 9 से बढ़ाकर 10 करना था। तीनों सीटें बीजेपी के गढ़ हैं और हमने उनमें से दो सीटें जीत लीं, यह बहुत बड़ी बात है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal By Election Result 2024: भाजपा के गढ़ में सुक्खू की सेंध, तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, BJP को मिली सिर्फ एक सीट