हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार: CM सुक्खू बोले- किशाऊ बांध समझौते में पीएम मोदी का रोल नहीं
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि हिमाचल में मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा और कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे। उ
-1790045246174_m.webp)
हिमाचल मंत्रिमंडल में बदले जाएंगे कुछ मंत्रियों के विभाग।
HighLights
मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र, कुछ मंत्रियों के विभाग बदलेंगे
किशाऊ बांध समझौते में पीएम मोदी का कोई हस्तक्षेप नहीं
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हितों की रक्षा कर समझौता जीता
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश मंत्रिमंडल के जल्द विस्तार और कुछ वर्तमान मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के स्पष्ट संकेत दिए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल में मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे। सोमवार को सचिवालय में मीडिया के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री ने किशाऊ बांध समझौते पर क्या बोले सीएम
मुख्यमंत्री ने किशाऊ बांध समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई हस्तक्षेप नहीं था। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हितों की रक्षा करते हुए इस समझौते में सफलता प्राप्त की है।
पूर्व जयराम सरकार द्वारा किए गए समझौते को वर्तमान सरकार ने मानने से इनकार कर दिया था। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर कहा था कि हिमाचल की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा।
बीजेपी पर लगाया गलत जानकारी देने का आरोप
मुख्यमंत्री ने बताया कि किशाऊ बांध समझौते से पहले चार बैठकें हुईं, जिसमें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल थे। इस समझौते में उत्तराखंड की शर्तें नहीं मानी गईं।
प्रदेश सरकार ने अपनी बात मजबूती से रखी। यदि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री होते, तो समझौता उत्तराखंड के साथ होने की स्थिति में हिमाचल को नुकसान होता।
उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता किशाऊ बांध से जुड़े मुद्दे पर गलत जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यह परियोजना पांच वर्षों में तैयार हो जाएगी, जिससे प्रदेश को 1200 से 1500 करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ होगा।
