विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: हिमाचल में इसी साल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम सुक्खू ने किया एलान; तीन पद चल रहे खाली

By Parkash BhardwajEdited By: Prince Sharma
Published: Sat, 09 Dec 2023 06:30 AM (IST)

Himachal मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मंत्रिमंडल विस्तार ...और पढ़ें

Himachal: हिमाचल में इसी साल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम सुक्खू ने किया एलान
Himachal: हिमाचल में इसी साल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम सुक्खू ने किया एलान

HighLights

  1. सीएम सुक्खू ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मंत्रिमंडल विस्तार इसी साल होगा।
  2. 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना के तहत प्रदेश सरकार ई-टैक्सी खरीदकर देगी और सभी टैक्सियां सरकारी विभागों में सेवाएं ली जाएंगी

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मंत्रिमंडल विस्तार इसी साल होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंत्रिमंडल में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। विधानसभा में पार्टी की ओर से दी गई दस गारंटियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन गारंटियां पूरी कर दी है।

सरकार बनते ही सबसे पहले एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस लागू किया गया। प्रदेश के बेरोजगारों के लिए स्टार्टअप योजना शुरू की गई है। 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना के तहत प्रदेश सरकार ई-टैक्सी खरीदकर देगी और सभी टैक्सियां सरकारी विभागों में सेवाएं ली जाएंगी। तीसरी गारंटी के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार के पास चार साल का समय है और चरणबद्ध ढंग से सभी गारंटियां पूरी की जाएंगी।

मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त पड़े हैं

प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बिठाते हुए नए मंत्रियों के नाम तय होंगे। प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिला को मंत्रीपद अवश्य मिलेगा। उसके बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले बिलासपुर जिला को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

इसके अतिरिक्त तीसरी मंत्री पद हमीरपुर या फिर कांगड़ा के हाथ आ सकता है। इस समय प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री सुक्खू सहित नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल है। नए संभावित मंत्रियों के चेहरों को लेकर सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोमा, राजेश धर्माणी, राजेंद्र राणा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

आज लौटेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

तेलंगाना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शनिवार को लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री दो दिन पहले प्रदेश से बाहर गए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा से भी की मुलाकात

यह भी पढ़ें- योगी सरकार क‍िन्नरों को बड़ी सौगात देने की कर रही तैयारी, समाज कल्याण विभाग ने बनाया प्रस्‍ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।