Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कैबिनेट में बड़े बदलाव की तैयारी, दिल्ली में हुई बैठक में किस नाम पर लगी मुहर; किसकी जाएगी कुर्सी?

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:35 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की संभावना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव है।

    हिमाचल प्रदेश में मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव है।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की संभावनाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सरकार और संगठन के कामकाज का फीडबैक दिया। मुख्यमंत्री, रजनी पाटिल और विनय कुमार के बीच अलग से भी बैठक हुई।

    दो नाम चर्चा में सबसे आगे

    सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विस्तार के साथ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल पर भी मंथन हुआ। कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर और ज्वालाजी के विधायक संजय रतन का नाम मंत्रिपद के लिए सबसे आगे बताए जा रहे हैं। सुंदर ठाकुर के दिल्ली पहुंचने के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

    शिमला संसदीय क्षेत्र से एक मंत्री हटाने की चर्चा

    पहले शिमला संसदीय क्षेत्र से एक मंत्री को हटाने की भी चर्चा रही है, यदि ऐसा होता है तो एक साथ दो नए मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। नए मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों को भी ध्यान में रखा जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष के रिक्त पद को भरने की भी तैयारी है, जबकि राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा को नए विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक अब कसौली में

    कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक भी जल्द होगी। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने इसके लिए पार्टी हाईकमान से समय मांगा है। पहले यह बैठक धर्मशाला में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसके सोलन जिले के कसौली में होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    मंडी, कुल्लू, लाहुल स्पीति व चंबा से कोई मंत्री नहीं 

    वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल में 11 मंत्री हैं। मंडी, कुल्लू, लाहुल-स्पीति और चंबा जिलों का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है, हालांकि चंबा से विधानसभा अध्यक्ष हैं। शिमला से तीन, कांगड़ा से दो तथा सोलन, सिरमौर, किन्नौर, बिलासपुर और ऊना से एक-एक मंत्री हैं, जबकि मुख्यमंत्री हमीरपुर और उपमुख्यमंत्री ऊना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी होंगी नियुक्तियां

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी नई नियुक्तियां होंगी। प्रदेश सचिव, प्रवक्ता सहित कुछ अन्य पदों पर नेताओं को तैनात किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व के साथ इसको लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए मंजूरी मिल गई है। अब महज अधिसूचना की औपचारिकता शेष है। 

    सरकार व संगठन में समन्वय के लिए मंत्रियों को कमान

    सरकार व संगठन के बीच समन्वय बनाने के लिए मंत्रियों को जिलों की कमान सौंपी जाएगी। इसको लेकर भी दिल्ली में चर्चा हुई है। सूत्रों के अनुसार किस मंत्री को कौन से जिला की कमान मिलेगी यह फाइनल कर दिया गया है। जल्द ही इसकी भी सूची जारी कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार वेतन व पेंशन सहित अन्य खर्च के लिए लेगी और कर्ज, RBI के माध्यम से होगी ई-नीलामी