विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: सीएम सुक्खू ने क्रिकेटर विराट कोहली से की मुलाकात, लगातार जीत के लिए दी टीम को बधाई

By Parkash BhardwajEdited By: Deepak Saxena
Published: Tue, 24 Oct 2023 07:57 PM (IST)

धर्मशाला में मैच के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से ...और पढ़ें

हिमाचल सीएम सुक्खू ने क्रिकेटर विराट कोहली से की मुलाकात।
हिमाचल सीएम सुक्खू ने क्रिकेटर विराट कोहली से की मुलाकात।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी।

सीएम सुक्खू ने विराट कोहली को दी शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की ओर से टीम इंडिया को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फार्म में है। टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते।

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का हुआ शुभारंभ, भगवान रघुनाथ के मंदिर में देवी-देवताओं ने नवाजा शीश

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: हिमाकत या लापरवाही! NIT कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बावजूद हॉस्टल में कैसे पहुंच रहा मादक पदार्थ, गठित की जांच कमेटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।