विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पंजाबी हमारे बड़े भाई...', बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर विवाद पर बोले CM सुक्खू, सेफ्टी को लेकर भगवंत मान से की बात

Published: Wed, 19 Mar 2025 05:45 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों पर हुए हमले के मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के सीएम भगवंत मान (जागरण फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के सीएम भगवंत मान (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. बसों की तोड़फोड़ व पोस्टर लगाने का मामला
  2. विवाद पर सीएम सुक्खू ने की भगवंत मान से बात
  3. पंजाब सीएम ने सुक्खू को सुरक्षा का आश्वासन दिया

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों व गाड़ियों में तोड़फोड़ (HRTC Bus Vandalism in Punjab) का मामला दूसरे भी विधानसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले को दूसरे दिन दोबारा सदन में उठाया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सुबह फोन पर बात की है। इस घटना पर में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

भगवंत मान ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बसों पर पथराव करने व अशांति फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने हिमाचल से आने वाले वाहनों के लिए सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि डीजीपी स्तर पर इसे लेकर निर्देश जारी करने की बात उन्होंने कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से आने वाले लोग हमारे भाई है, पहले हम भी महापंजाब का ही हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि कई बार युवा पीढी बहक जाती है, युवा पीढी जब बहकती है तो ऐसा विवाद हो जाता है।

यह भी पढ़ें- होशियारपुर में लगे खालिस्तानी नारे, हिमाचल वाली बसों पर चिपकाए भिंडरावाले के पोस्टर; खरड़ में तोड़े शीशे

'पंजाब के लोग हमारे बड़े भाई'

पंजाब के लोग हमारे बडे भाई की तरह है और सम्मानीय हैं। हम पंजाब के लोगों का सम्मान करते हैं हम गुरुओं का सम्मान करतें हैं। गुरू हमारे आस्था के केंद्र गुरू हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने हिमाचल के वाहनों को सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के वाहनों को तलवार की नोक पर रोकने की घटना से हिमाचल का हर आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। चालक परिचालक भी चिंतित है और यह गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तान जिंदाबाद लिखा गया था। दो दिन के भीतर आरोपित को पंजाब से उठाकर लाया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण हो इसके लिए मुख्यमंत्री को वहां के मुख्यमंत्री से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा हिमाचल में कानून व्यवस्था को हाथ में ले रहे हैं जो गलत है।

यह भी पढ़ें- 'तलवारें दिखाकर बसों में लगाए खालिस्तानी पोस्टर...', विधानसभा में गूंजा मुद्दा, हिमाचल और पंजाब सरकार आमने-सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।