विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू के निजी सचिव समेत दो IAS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए, दो BDO प्रमोट कर HAS बनाए

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 03 Aug 2026 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:26 PM (IST)

हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव विवेक भाटिया और डॉ. निपुण जिंदल समेत दो आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति ...और पढ़ें

आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया और निपुण जिंदल।

आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया और निपुण जिंदल।

HighLights

  1. सीएम के निजी सचिव विवेक भाटिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए।

  2. डॉ. निपुण जिंदल भी केंद्र में उप सचिव नियुक्त हुए।

  3. दो बीडीओ राजेश्वर भाटिया, कुलवंत सिंह एचएएस में पदोन्नत।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे दो अधिकारियों को भारमुक्त कर दिया है। इनमें सीएम के निजी सचिव भी शामिल हैं। 2014 बैच के आइएएस अधिकारी निदेशक डिजिटल टेक्नोलाजी एवं गवर्नेंस और प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डा.निपुण जिंदल उप सचिव आर्थिक मामलों के विभाग नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर जाने को भारमुक्त कर दिया है। वह अगले 4 वर्षों तक केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। 

विवेक भाटिया जाएंगे प्रतिनियुक्ति पर

हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव एवं विशेष सचिव 2011 बैच के आइएएस अधिकारी विवेक भाटिया को केंद्र सरकार में निदेशक युवा मामले विभाग पर प्रतिनियुक्ति के लिए भारमुक्त कर दिया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार को जारी अधिसूचना के तहत विवेक भाटिया को सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

विवेक भाटिया वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव-सह-विशेष सचिव के अलावा उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे।

बीडीओ बनाए एचएएस अधिकारी

कार्मिक विभाग द्वारा जारी एक अन्य अधिसूचना के तहत दो खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएएस) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में राजेश्वर भाटिया और कुलवंत सिंह शामिल हैं। इन्हें लेवल 18 के तहत 56,100-1,77,500 पे मैट्रिक्स पर नियमित नियुक्ति दी गई है। इनकी नई पदस्थापना के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में जाखू समेत संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण पर रोक, पंचायतों में भी नो-कंस्ट्रक्शन जोन तय करेगी सरकार 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में JBT का होगा युक्तीकरण, 15 अगस्त से पहले छात्रों के खाते में आएंगे 16000 रुपये; SMC को मिली शक्तियां