Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: 'इस तरफ आ जाओ मंत्री बना देंगे...', सदन में BJP की महिला विधायक को CM सुक्खू ने दिया ऑफर

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 06:30 AM (IST)

    Himachal News सुक्खू ने हंसते-हंसते रीना को मंत्री बनने की बात कह डाली और कहा कि इस तरफ आ जाओ मंत्री बना देंगे। इस पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने हंस ...और पढ़ें

    'इस तरफ आ जाओ मंत्री बना देंगे', सदन में BJP की महिला विधायक से बोले CM सुक्खू (file photo)
    'इस तरफ आ जाओ मंत्री बना देंगे', सदन में BJP की महिला विधायक से बोले CM सुक्खू (file photo)

    HighLights

    1. सुक्खू ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।
    2. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व सोनिया गांधी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थीः सीएम

    राज्य ब्यूरो, शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सदन में मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक रीना कश्यप को मंत्री बनने का आफर दे दिया। सुक्खू ने कहा कि आप कांग्रेस में आ जाओ आपको हम मंत्री बना देंगे।

    सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने को लेकर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रीना कश्यप विधानसभा में इकलौती महिला विधायक है।

    सभी सदस्यों ने हंसी का ठहाका लगाया

    वह महिलाओं का सम्मान करते हैं। इस दौरान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इन्हें मंत्री बना दो। सुक्खू ने हंसते-हंसते रीना को मंत्री बनने की बात कह डाली और कहा कि इस तरफ आ जाओ मंत्री बना देंगे। इस पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने हंसी का ठहाका लगाया।

    यह भी पढ़ेंः बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग की बारीकियों से रूबरू होंगे पैराग्लाइडर, बुधवार से सिखाए जाएंगे गुर

    महिला आरक्षण विधेयक के लिए सुक्खू ने मोदी को दी बधाई

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। मंगलवार को हिमाचल विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन चर्चा के दौरान सुक्खू ने इस दिन को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व सोनिया गांधी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी।

    2010 में सोनिया गांधी ने इस बिल को राज्यसभा में पेश कर इसे पारित करवाया था, तब से यह विधेयक राज्यसभा में था। सुक्खू ने कहा कि बीते दिनों हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह कहा गया कि विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए।

    खबरें और भी